BJP President: जेपी नड्डा को मिल सकता है एक्सटेंशन, मिशन 2024 तक बने रह सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Sep 2022 7:09 PM
BJP President: जेपी नड्डा आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रह सकते हैं. नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है. लेकिन पार्टी हलकों में चर्चा है कि उन्हें सेवा विस्तार दिया जा सकता है. बता दें नड्डा ने जनवरी 2020 में पार्टी की कमान संभाली थी.
BJP President: आगामी लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2024 के लिए राजनीतिक दलों ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है. कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. तो वहीं, बीजेपी की ओर से खबर है कि मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक्सटेंशन मिलेगा. यानी 2024 तक जेपी नड्डा बीजेपी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे.
अगले साल खत्म हो रहा है कार्यकाल: गौरतलब है कि बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 19 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है. ऐसे में पार्टी के जो खबर आ रही है उसके मुताबिक जेपी नड्डा को 2024 तक एक्सटेंशन मिल सकती है. बता दें, बीजेपी संविधान के मुताबिक पार्टी के अध्यक्ष पद पर किसी की भी नियुक्ति तीन साल के लिए होती है.
20 जनवरी 2020 को नड्डा बने थे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: बता दें, जेपी नड्डा 20 जनवरी 2020 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे. इससे पहले वो बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं. जेपी नड्डा मोदी सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं.
साफ छवि के नेता के रूप में जाने जाते हैं जेपी नड्डा: जगत प्रकाश नड्डा की गिनती बीजेपी के साफ छवि वाले नेता के रूप में होती है. उनके राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही शुरू कर दी थी. नड्डा केंद्रीय मंत्रीपद के साथ-साथ राज्य में भी मंत्री रह चुके हैं. 1998 से 2003 तक वह हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे थे.
यूपी चुनाव से बढ़ा पार्टी में कद: गौरतलब है कि जेपी नड्डा से पहले मौजूदा गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. और जेपी नड्डा केन्द्र सरकार में मंत्री. इसी दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव में नड्डा को यूपी की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी. यूपी में नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली. पार्टी ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की. इससे पार्टी के अंदर जेपी नड्डा का कद काफी बढ़ गया.
Also Read: अनिल देशमुख की जमानत अर्जी पर जल्द ही फैसला सुनाएगा बंबई हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










