J&K Target Killing : अब यूपी के मजदूर को जम्मू-कश्मीर में मारी गई गोली
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Oct 2024 10:26 AM
J&K Target Killing
J&K Target Killing : जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूर को गोली मार दी. गोली उसके हाथ में लगी. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.
J&K Target Killing : जम्मू-कश्मीर में लगातार मजदूरों को निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला पुलवामा जिले के त्राल इलाके से सामने आया है जहां गुरुवार सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मार दी. इस हमले में वह घायल हो गया. मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर के रहने वाले शुभम कुमार को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी. उनका गोली हाथ में लगी थी, इसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
पिछले एक हफ्ते में कश्मीर में प्रवासी मजदूरों पर हमले का यह तीसरा मामला सामने आया है. रविवार को गांदरबल जिले में एक निर्माण स्थल पर हुए आतंकी हमले में 6 प्रवासी मजदूरों और एक स्थानीय डॉक्टर की जान गई थी. वहीं 18 अक्टूबर को शोपियां जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
सीएम उमर अब्दुल्ला कर चुके हैं हमले की निंदा
20 अक्टूबर को सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर मिली. ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.
Read Also : Target killing: कश्मीर में बिहार के तीन और मजदूरों की हत्या, आतंकियों ने गोलियों से छलनी किया
गगनगीर हमला मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिखा आतंकी
जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में पिछले दिनों आतंकवादी हमला हुआ था. इसमें शामिल एक आतंकवादी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें वह कश्मीरी पोशाक ‘फेरन’ पहने और हाथ में एके-राइफल लिए हुए दिख रहा है. हालांकि जांचकर्ताओं ने कहा है कि उन्हें अभी इस बात की पुष्टि होनी है कि यह आतंकवादी 20 अक्टूबर को हुए हमले में शामिल था या नहीं.
(इनपुट पीटीआई)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










