Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान जख्मी

Updated at : 11 Feb 2022 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान जख्मी

Terror Attack in JK जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पांच जवान जख्मी हो गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

Terrorists Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बांदीपोरा में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पांच जवान जख्मी हो गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी है. आतंकियों के हमले में घायल हुए एक जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में पांच जवान जख्मी हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि हमले में घायल एक सुरक्षाकर्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.


सर्च ऑपरेशन जारी

इधर, सुरक्षाबलों द्वारा हमलावर आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का लगातार ऑपरेशन चल रहा है. इससे पहले 7 फरवरी को ही जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी मार गिराया था.

Also Read: Goa Chunav 2022: राहुल गांधी का दावा- कांग्रेस को इस बार गोवा में मिलेगा ठोस बहुमत, बनाएंगे सरकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola