Jammu-Kashmir : पांचवें चरण के मतदान से पहले आतंकी हमले, अनंतनाग में कपल को मारी गोली, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 May 2024 12:45 PM
jammu kashmir terrist attack / File Photo
Jammu-Kashmir : लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए दो जगह हमला किया. जानें हमले को लेकर क्या बोले अधिकारी
Jammu-Kashmir : देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रदेश के बारामूला में चुनाव से दो दिन पहले आतंकवादियों ने शनिवार रात कश्मीर में दो जगह हमला किया और दहशत फैलाने का प्रयास किया. इन हमलों में शोपियां में एक पूर्व सरपंच की जान चली गई जबकि अनंतनाग में राजस्थान का रहने वाला एक कपल घायल हो गया.
हमले को लेकर अधिकारियों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, पहला हमला पहलगाम के निकट एक खुले पर्यटक शिविर पर आतंकियों ने किया जबकि दूसरा हमला दक्षिण कश्मीर के हिरपोरा में पूर्व सरपंच पर हुआ. कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हमले को लेकर एक पोस्ट किया. इसमें बताया गया कि आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली महिला फराह और उनके पति तबरेज पर गोलीबारी की है. इसमें वे घायल हो गये हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
इलाकों की घेराबंदी की गई
अधिकारियों ने जानकारी दी कि आधे घंटे के भीतर एक अन्य हमले में आतंकवादियों ने रात लगभग साढ़े दस बजे शोपियां के हिरपोरा में पूर्व सरपंच ऐजाज शेख की गोली मारकर हत्या कर दी. अनंतनाग और शोपियां के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान में सुरक्षाबल के जवान लगे हुए हैं.
Read Also : Jammu Kashmir Terrorist Attack:आखिर आतंकी क्यों कर रहे हैं स्टील बुलेट का प्रयोग
20 मई को मतदान
एक के बाद एक हमले ऐसे वक्त किया गया जब अनंतनाग-राजौरी सीट पर संसदीय चुनाव के लिए पार्टियां प्रचार में जुटी हुई थी. आपको बता दें कि बारामूला में आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और बीजेपी सहित जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने आतंकी हमलों की निंदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










