J&K: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दूसरा आतंकवादी भी ढेर, कल मारा गया था एक आतंकी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
J&K: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दूसरा आतंकवादी भी ढेर, कल मारा गया था एक आतंकी

Jammu Kashmir News श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के शोपियां जिले (Shopian District) में सुरक्षा बलों (Security Forces) के साथ रात भर चली मुठभेड़ (Encounter) में एक और आतंकवादी (Terrorist) मारा गया. सोमवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आज सुबह दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराया. एक आतंकवादी को कल की ढेर कर दिया गया था. सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम शोपियां के जैनापोरा इलाके के मेलहुरा में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम दोनों पक्षों के बीच शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि मंगलवार सुबह एक और आतंकवादी मारा गया.

Also Read: Jammu Kashmir News : भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को सिखाया सबक

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद में एके राइफल और एक पिस्तौल शामिल है. मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है.

Posted by: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola