Jammu And Kashmir: पाकिस्तान का नापाक इरादा, जम्मू-कश्मीर के सांबा में भेजा ड्रोन, हाई अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन से कहीं कोई हथियार-गोला बारूद या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते कई गांवों में तलाशी अभियान चलाया. संदिग्ध ड्रोन को पाकिस्तान की साजिश बताया जा रहा है.

विज्ञापन

सांबा सेक्टर में करीब पांच मिनट तक पाकिस्तानी ड्रोन ने भरी उड़ान

पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) गरु राम भारद्वाज ने बताया कि तलाशी अभियान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ और रविवार सुबह करीब नौ बजे तक चला, लेकिन इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली. उन्होंने कहा कि अवैध उड़ने वाली वस्तु की सूचना मिली थी और समझा जाता है कि यह पाकिस्तानी ड्रोन था जो शनिवार शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर सांबा से 10 किलोमीटर दक्षिण में रीगल चौकी के नजदीक सारथी कलां, डेरा और मदून गांवों के ऊपर लगभग पांच मिनट तक उड़ा.

Also Read: Jammu Kashmir: भारतीय सेना के रडार पर 250 पाकिस्तानी आतंकी, जम्मू-कश्मीर के रास्ते कर रहे घुसपैठ की कोशिश

तलाशी अभियान जारी

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन से कहीं कोई हथियार-गोला बारूद या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया है. भारद्वाज ने कहा, तलाशी अभियान देर रात तक चला और सुबह पौ फटते ही इसे दोबारा शुरू किया गया. बताए गए स्थल के पूरे पांच किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली गई. उन्होंने स्वयं जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास चकवाल और बंदराली गांव सहित विभिन्न गांवों में चले तलाशी अभियान का नेतृत्व किया.

Also Read: गुलाम नबी आजाद करेंगे ‘कांग्रेस मुक्त’ जम्मू-कश्मीर ? सेक्‍युलर पार्टी का होगा गठन

इस साल अबतक 107 पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा पर देखा गया

इस साल अबतक 107 पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा के अंदर देखा जा चुका है. जबकि पिछली साल 97 ड्रोन को देखा गया था. जिसमें पंजाब में 64, जम्मू में 31 और एलओसी में दो ड्रोन को देखा गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola