Kashmir Encounter : पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों को उतारा मौत के घाट

Updated at : 29 Aug 2020 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Kashmir Encounter : पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों को उतारा मौत के घाट

Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जादूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जादूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया.

उन्होंने बताया कि यह तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये. मौके से हथियार एवं कारतूस बरामद किए गए हैं. रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी. अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है.

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर: इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जबकि एक ने आत्मसमर्पण कर दिया. मारे गए आतंकवादियों में एक पुलिस का पूर्व जवान था. मारे गए आतंकवादियों में एक शकूर पार्रे जम्मू कश्मीर पुलिस का पूर्व जवान और अल-बद्र संगठन का जिला कमांडर था. एक अन्य आतंकवादी एक पंच की हत्या में भी शामिल था.

…और आतंकियों ने चला दी गोली : शुक्रवार के मुठभेड के संबंध में एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के किलूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बल के तलाशी दल पर गोलियां चलायी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी. इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए. चारों शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिए गए हैं.

पंच का शव बरामद : इस बीच पुलिस ने 10 दिन पहले लापता हुए पंच का शव शुक्रवार को शोपियां जिले से बरामद किया. पुलिस ने बताया कि शोपियां के ग्राम डांगम के स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के एक बाग में एक शव है. मृतक की पहचान निसार अहमद भट्ट (45) के रूप में हुयी जो भाजपा से जुड़े पंच थे और 19 अगस्त से लापता थे.

Posted BY : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola