चेहरे पर मुस्कान लिए कैंसर से लड़ रहे थे इसरो प्रमुख, Aditya L1 Mission के दौरान मिली थी जानकारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Mar 2024 5:57 PM
Photo: ANI, X
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल-1 के लाॉचिंग के दिन उन्हें कैंसर होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद उनका पूरा परिवार सदमे में आ गया था. वहीं उन्होंने कहा कि बीमारी पता चलने के बाद वो लगातार ट्रीटमेंट करा रहे हैं.
इसरो चीफ एस सोमनाथ कैंसर से जूझ रहे हैं. आदित्य L-1 के लॉन्च के दिन ही इसरो प्रमुख सोमनाथ को कैंसर होने की जानकारी मिली थी. मलयालम के एक मीडिया हाउस के साक्षात्कार में उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी. सोमनाथ ने कहा कि यह खबर उनके और उनके परिवार वालों के लिए बड़े सदमे की तरह था. गौरतलब है कि चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग के दौरान भी उन्हे कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी. लेकिन उस समय असल बीमारी का खुलासा नहीं हो पाया था. इसकी जानकारी उन्हें आदित्य मिशन के दिन मिली. हालांकि उन्होंने इसे अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया.
स्कैन के बाद कैंसर की मिली जानकारी- इसरो प्रमुख
तारमक मीडिया हाउस (Tarmak Media House) को दिए इंटरव्यू में एस सोमनाथ ने कहा कि स्कैन होने के बाद उन्हें कैंसर का पता चला. मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि जिस दिन आदित्य-एल1 लॉन्च किया गया था उसी दिन मुझे बीमारी की सूचना मिली थी. इसके बाद उन्होंने चेन्नई में स्कैन कराया. सोमनाथ ने बताया कि इसके 2 से तीन दिनों के भीतर किए गए परीक्षणों में इस बीमारी का पता चला था. उन्होंने कहा कि यह उनकी वंशानुगत बीमारी थी. बता दें. उन्हें पेट में कैंसर था.
इलाज से ठीक हूं- एस सोमनाथ
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि कैंसर की पुष्टि होने के बाद वो खुद और उनके परिवार वाले सदमे में आ गये थे. हालांकि कैंसर पता चलने के बाद उन्होंने सर्जरी कराई. इसी के बाद कीमोथेरेपी भी हुई. सोमनाथ ने कहा कि हालांकि अब ऐसा कुछ नहीं है. ट्रीटमेंट हुआ और वो ठीक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि दवाइयां अभी चल रही हैं. जल्द रिकवरी हो रही है.
जंग लडूंगा और जीतूंगा- एस सोमनाथ
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया कि इस बीमारी के इलाज में काफी समय लगेगा. उन्होंने कहा कि एक लंबी प्रक्रिया के तहत इसका इलाज होगा. इस बीच उन्होंने कहा कि वो हार नहीं मानेंगे और इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने कहा वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब बिना किसी दर्ज के वो काम करने में सक्षम हो गये हां. उन्होंने कहा कि वो लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और चेकअप करवा रहे हैं.
Also Read: Aam Aadmi Party: ‘आप’ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 15 जून तक पार्टी दफ्तर खाली करने का मिला आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










