Nuclear Bomb : अगले 5 साल में ईरान बना लेगा परमाणु बम! जानें असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात

Updated:
विज्ञापन
America Entry In Iran/ Asaduddin Owaisi

America Entry In Iran/ Asaduddin Owaisi

Nuclear Bomb : अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजराइल की ओर से शुरू किए गए हमलों में शामिल होते हुए रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए. इसके बाद भारत के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई. जानें असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?

विज्ञापन

Nuclear Bomb : एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान की 3 परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों को लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, “यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है. ऐसा करने से मुझे यकीन है कि ईरान आने वाले पांच सालों में एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बन जाएगा. हमले से पहले ईरान ने अपने भंडार को शिफ्ट कर दिया होगा. कई अरब देश सोचेंगे कि उन्हें परमाणु क्षमता की आवश्यकता है.”

खाड़ी और मध्य पूर्व में 16 मिलियन से अधिक रहते हैं भारतीय : असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हमें यह भी याद रखना चाहिए कि खाड़ी और मध्य पूर्व में 16 मिलियन से अधिक भारतीय रहते हैं. यदि उस क्षेत्र में युद्ध छिड़ जाता है, तो इसका वहां रहने वाले भारतीयों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. भारतीय कंपनियों ने इन सभी अरब देशों या खाड़ी देशों में निवेश किया है. विदेशी निवेश का एक बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र से आता है. उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार होने के बारे में यह अफवाह फैलाई गई है. इराक में भी इसी तरह का काम किया गया था. वहां कुछ भी नहीं निकला.”

अमेरिका के हमलों के बाद मामले के कूटनीतिक समाधान का अनुरोध

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद इजराइल-ईरान युद्ध के क्षेत्र में फैलने की आशंका बढ़ गई है. इस स्थिति को देखते हुए कई देशों ने संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि वह दो हफ्तों में ईरान के खिलाफ युद्ध में इजराइल का साथ देने पर फैसला करेंगे. लेकिन उन्होंने केवल दो दिन में ही निर्णय ले लिया और रविवार तड़के अमेरिका ने इजराइल के अभियान में शामिल होकर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें : US Strikes Iran Nuclear Sites: ईरान को ट्रंप की धमकी, नहीं रुके तो दोबारा करेंगे हमला, परमाणु ठिकानों पर बरसाए बम

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी हमलों से ईरान को कितना नुकसान पहुंचा है. इससे पहले ईरान ने कहा था कि अगर अमेरिका ने इजराइल का साथ दिया तो वह जोरदार पलटवार करेगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola