ePaper
Live Updates

LAC, India China Face off LIVE Updates: हल हुआ चीन-भारत विवाद? कमांडर स्तर की बातचीत में दोनों देश पीछे हटने को तैयार

Updated at : 23 Jun 2020 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
LAC, India China Face off LIVE Updates: हल हुआ चीन-भारत विवाद? कमांडर स्तर की बातचीत में दोनों देश पीछे हटने को तैयार

Paju: A South Korean army K-9 self-propelled howitzer fires during the annual exercise in Paju, South Korea, near the border with North Korea, Tuesday, June 23, 2020. A South Korean activist said Tuesday hundreds of thousands of leaflets had been launched by balloons across the border with North Korea overnight, after the North repeatedly warned it would retaliate against such actions. AP/PTI Photo(AP23-06-2020_000017B)

India China, India china clash, india china border clash, india china news : गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव जारी है. सोमवार को दोनों देश के सैन्य अधिकारियों के बीच विवाद सुलह करने के लिए तकरीबन 11 घंटे की बातचीत चली, लेकिन बातचीत बेनतीजा रहा. माना जा रहा है कि आज भी दोनों देश के अधिकारी स्तर की बातचीत होगी. 15-16 जून की दरम्यानी रात में हुई हिंसक घटना के बाद दोनों देश के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था. इस हिंसे में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के भी तकरीबन 40 जवान हताहत हुए. हालांकि चीन ने अबतक अपने यहां मरे हुए सिपाहियों के बारे में नहीं बताया है. भारत और चीन सीमा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

दोनों देश पीछे हटने को तैयार

चीन और भारत पूर्वी लद्दाख इलाके से पीछे हटने को तैयार हो गया है. समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों देश के कमांडर स्तर की बातचीत में यह तय किया गया है कि दोनों सेना पीछे हटेगी. हालांकि कितना पीछे हटेगी यह फील्ड अफसर तय करेंगे.

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

थल सेना प्रमुख नरवणे लेह रवाना

थल सेना प्रमुख एमएम नरवणे लेह के लिए रवाना हो गये हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आर्मी चीफ वहां पर 14वीं कोर के सैन्य अफसरों के साथ हालात का जायजा लेंगे.

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

सीडब्ल्यूसी की बैठक

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंगलवार को आरंभ हो गयी जिसमें मुख्य रूप से भारत-चीन गतिरोध पर चर्चा होगी. सूत्रों का कहना है कि नेपाल के साथ गतिरोध और कोरोना संकट और लॉक डाउन के कारण पैदा हुए हालात पर भी विचार हो सकता है और सरकार को कुछ सुझाव भी दिए जा सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में हो रही बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

अमेरिकी सांसद ने किया चीन की निंदा

अमेरिका के एक शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सासंद ने भारत की सीमा पर चीन की हालिया अक्रामक गतिविधियों की निंदा करते हुए चीन से अपील की कि वह तनाव बढ़ाने वाली ‘धृष्टता की राह’ को छोड़ कूटनीति को अपनाए. पिछले सप्ताह गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. दोनों ही देशों के बीच सीमा को लेकर जारी गतिरोध के बीच पिछले करीब पांच दशकों में इस बड़ी हिंसक झड़प ने स्थिति को और भी संवेदनशील बना दिया. सासंद राजा कृष्णमूर्ति ने एक बयान में सोमवार को कहा है, ‘मैं चीन की सरकार द्वारा लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (वास्तविक निंयत्रण रेखा) पर हालिया खतरनाक आक्रामक गतिविधि और बेवजह जीवन को हुई क्षति से बेहद चिंतित हूं.’

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

एलएसी पर ड्रोन रखेगा चीन की हरकतों पर नजर

भारत सरकार ने चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए इजरायल ड्रोन को एलएसी पर तैनात करेगी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह ड्रोन चीन की हरकतों पर नजर रखेगा. इस ड्रोन की खासियत यह है कि ये 30000 ऊपर की भी चीजों का पता भी आसानी से लगा लेता है. भारत ने 2015 में इजरायल से यह ड्रोन खरीदा था.

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

ग्लोबल टाइम्स ने फिर उगला आग

पूर्वी लद्दाख की गलवान नदी घाटी में तनाव का स्तर जिस तरह से बढ़ता जा रहा है, उससे चीन की बेचैनी भी साफ सामने आने लगी है. चीन का मुख्यपत्र सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स लगातार भारत के खिलाफ आग उगल रहा है. अब उसने लिखा है कि अगर भारत चीनी उत्पादों का बहिष्कार करता है तो यह आत्मघाती कदम होगा. अखबार ने कहा कि बॉयकॉट चाइना भारत के बस की बात नहीं है. बता दें कि लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव का असर व्यापार पर दिखने लगा है.

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

आर्मी चीफ का आज लेह दौरा

भारतीय सीमा पर तनाव के बीच आज आर्मी चीफ एमएम नरवणे लेह का दौरा करेंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार आर्मी चीफ वहां पर 14वीं कोर के सैन्य अफसरों के साथ हालात का जायजा लेंगे.

1:09 PM. 23 Jun 201:09 PM. 23 Jun

भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को पीछे धकेला

सिक्किम के नाकुला एरिया का एक वीडियो सामने आया है स जिसमें भारतीय जवान चीनी सैनिकों को एलएसी पर से पीछे धकेल रहे हैं. इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प भी होती है. हालांकि ये वीडियोे कब की है, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

7:32 AM. 23 Jun 207:32 AM. 23 Jun

अब कारोबार में कसेगी नकेल

सीमा पर संघर्ष के बीच भारत सरकार ने चीन पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. लाइव मिंट के अनुसार मोदी सरकार जल्द ही आयात शुल्क बढ़ा सकती है, वहीं महाराष्ट्र ने सभी निवेश 5 हजार करोड़ के निवेश करार को रद्द कर दिया है और अंतिम फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है.

7:32 AM. 23 Jun 207:32 AM. 23 Jun

हमारे भी कमांडेंट मरे

चीन ने कहा है कि गलवान घाटी के हिंसक झड़प में उसके भी एक कमांडेंट मारा गया. चीन इससे पहले, झड़प में कितने सैनिक हताहत हुए थे, इसकी जानकारी नहीं दी थी. बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में चीन के तकरीबन 40 जवान हताहत हुए हैं.

7:32 AM. 23 Jun 207:32 AM. 23 Jun

रूसी रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ की बैठक आज

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज रूस के रक्षामंत्री के साथ बैठक करेंगे. वे इस दौरान रूसी रक्षा मंत्री से मिग-21 सहित कई युद्ध विमान सौदा की बात कर सकते हैं. बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय विदेश दौरे पर गये हैं.

7:32 AM. 23 Jun 207:32 AM. 23 Jun

सैन्य अधिकारियों की बैठक

गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव जारी है. सोमवार को दोनों देश के सैन्य अधिकारियों के बीच विवाद सुलह करने के लिए तकरीबन 11 घंटे की बातचीत चली, लेकिन बातचीत बेनतीजा रहा. माना जा रहा है कि आज भी दोनों देश के अधिकारी स्तर की बातचीत होगी. 15-16 जून की दरम्यानी रात में हुई हिंसक घटना के बाद दोनों देश के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था. इस हिंसे में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन के भी तकरीबन 40 जवान हताहत हुए. हालांकि चीन ने अबतक अपने यहां मरे हुए सिपाहियों के बारे में नहीं बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
AvinishKumar Mishra

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola