ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकसान, कृषि मंत्री ने आसान शब्दों में समझाया

Published by :Amitabh Kumar
Updated at :08 Feb 2026 11:18 AM
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Photo: PTI)

India-US Trade Deal : अंतरिम समझौता सफलतापूर्वक पूरा होने पर अमेरिका कई तरह के भारतीय सामानों पर लगाया गया जवाबी शुल्क हटा देगा. इसमें जेनेरिक दवाएं, रत्न-हीरे और विमान के पुर्जे जैसे उत्पाद शामिल हैं. जानें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा.

विज्ञापन

India-US Trade Deal : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते का ढांचा भारतीय किसानों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर लगने वाला शुल्क घटाकर शून्य कर दिया है. मंत्री ने कहा कि इस समझौते में किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है. किसी भी अहम फसल, फल, डेयरी उत्पाद या मसालों को अमेरिकी आयात के लिए नहीं खोला गया है. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत अमेरिका में भारतीय सामानों पर लगने वाला शुल्क घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, वॉशिंगटन का दावा है कि इस समझौते से उसे भारत में अपने कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी.

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि वह देश को झुकने नहीं देंगे. किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होने देंगे. उन्होंने बताया कि इस व्यापार समझौते में किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृषि उत्पाद को शामिल नहीं किया गया है.

अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर शुल्क 50% से घटाकर शून्य कर दिया

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, अनाज, पोल्ट्री, डेयरी, केला, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना, मूंग, तिलहन, एथनॉल और तंबाकू जैसे उत्पादों पर कोई शुल्क छूट नहीं दी गई है. उन्होंने साफ किया कि भारत की मुख्य फसलें, फल और डेयरी उत्पाद अमेरिका के लिए नहीं खोले गए हैं. दूध से बने लिक्विड, पाउडर, क्रीम, दही, छाछ, मक्खन, घी, पनीर या चीज का आयात नहीं होगा और मसाले भी सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि अमेरिका ने कई भारतीय कृषि उत्पादों पर शुल्क 50% से घटाकर शून्य कर दिया है. इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा, जबकि भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों को ऐसी छूट नहीं दी है.

यह भी पढ़ें : भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील: ट्रंप-मोदी की बड़ी साझेदारी; जानें किन सामानों पर कितना लगेगा टैक्स

किसानों को पूरा शुल्क छूट का फायदा मिला

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमेरिका ने कई कृषि उत्पादों पर शुल्क 50 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया है. उन्होंने बताया कि मसालों के निर्यात में 88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. भारत 200 देशों में मसाले और उनसे जुड़े उत्पाद भेज रहा है. किसानों को पूरा शुल्क छूट का फायदा मिला है. कपड़ा क्षेत्र में भारत पर 18 फीसदी शुल्क है, जो प्रतिस्पर्धी देशों से कम है. इस समझौते से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आमदनी भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब तक अमेरिका समेत 9 मुक्त व्यापार समझौते हो चुके हैं. अन्य देशों से भी बातचीत चल रही है. ये समझौते 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola