Today Newsletter: दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर हंगामा, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Jan 2023 1:05 PM
Today Newsletter, 7 january 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

दिल्ली नगर निगम (MDC) के नव निर्वाचित सदन की शुक्रवार को हुई पहली बैठक हंगामेदार रही. इसका असर शनिवार को भी देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता एलजी के आवास का घेराव करने के लिए जुटे. विस्तृत खबर

दिल्ली पुलिस ने बीते साल 26 नवंबर में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक उड़ान में नशे में धुत एक यात्री द्वारा सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब किए जाने की घटना के संबंध में आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शंकर मिश्रा को पुलिस ने ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. बता दें घटना 26 नवंबर की है जन नशे में धुत यात्री ने एयर इंडिया के विमान में एक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था. विस्तृत खबर

भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में चाईबासा से शंखनाद करेगी. पार्टी 2019 की हार को भूल कर सिंहभूम सीट पर फिर से कमल खिलाने के लिए कमर कस ली है. पार्टी के थिंक टैंक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर में विजय संकल्प महारैली में हुंकार भरेंगे. विस्तृत खबर

बिहार में आज से आखिरकार जातिगत जनगणना का काम शुरू हो गया है. जातिगत जनगणना का काम दो चरणों में पूरा होगा. पहले चरण में घरों की गिनती की जाएगी. जबकि दूसरे चरण में जातियों को गिनने का काम किया जाएगा. विस्तृत खबर

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संन्यास का एलान कर दिया है. एनडीटीवी को दिये एक इंटरव्यू में उन्होंने आगे का प्लान बताया. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना आखिरी मुकाबला दुबई टेनिस चैंपियनशिप में खेलेंगे. सानिया के रिटायरमेंट की खबर समाचार एजेंसी रायटर्स ने ट्वीट की. रायटर्स ने एनडीटीवी के हवाले से यह ट्वीट किया है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










