कायर पाकिस्तान ने मासूमों के घरों को बनाया निशाना, रोते हुए लोगों ने बयां किया अपना दर्द

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान में मासूमों के घरों को बनाया निशाना, रोते हुए लोग ने बयां किया अपना दर्द
पाकिस्तान में मासूमों के घरों को बनाया निशाना, रोते हुए लोग ने बयां किया अपना दर्द

India Pakistan War: पाकिस्तान द्वारा भारत के 26 इलाकों में हमला करने का प्रयास किया. इसमें आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया. हमले के बाद मलबे में तब्दील घरों के वीडियो और तस्वीरें आई हैं. लोगों ने अपने घरों को दिखाते हुए अपना दर्द व्यक्त किया है.

विज्ञापन

India Pakistan War: पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को भारत के करीब 26 इलाकों को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया. इस हमले में सैन्य ठिकानों के साथ-साथ नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान इस ड्रोन हमले को विफल कर दिया. लेकिन कई लोगों के घर इस हमले में तबाह हो गए. पाकिस्तान द्वारा हमला किए गए इलाकों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाफिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआर्बेट और लाखी नाला शामिल हैं.

हमले के बाद मलबे में तब्दील लोगों के घरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. पंजाब के जलांधर की रहने वाली सुजाता ने हमले के बारे में बताया कि अचानक से लाल रंग की रोशनी हमारे छत के ऊपर आई और धमाका हुआ. पूरे इलाके की लाइट चली गई. डरकर हम लोग तुरंत घर के बाहर आए तो देखा कि घर की पानी की टंकी और पड़ोसी के घर की टंकी पूरी तबाह हो गई है.

हमले में नष्ट घरों के कई वीडियो सामने आए हैं. इसमें देखा जा सकता है कि घर टूटकर जमीन पर मलबा बनकर बिखरा हुआ है. इस खौफनाक नजारे को देखकर अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि जब आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया होगा तब लोगों की क्या हालत हुई होगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि मलबे में तब्दील घर के पास खड़े लोग उसे आंसू भरी आंखों से देख रहे हैं. अपने टूटे घरों को दिखाते हुए स्थानीय लोगों ने अपने दर्द को व्यक्त किया है.

यह भी पढ़े: Pakistan Attack: बारामूला से भुज तक पाकिस्तान का ड्रोन अटैक, 26 जगहों पर हमला, सेना ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola