Independence Day 2022: ‘लाल किले से परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का वार’
Independence Day 2022/PM Modi LIVE: देश आज आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को न सिर्फ तिरंगे से सजाया गया है, बल्कि दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं. दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम हो रहा है और यहां लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है. दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी हर अपडेट यहां
भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है कि सिर्फ राजनीति की बात करता हूं. लेकिन ऐसा नहीं है, मैं जब परिवारवाद की बात करता हूं, तो यह सभी क्षेत्रों की बात होती है. प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपील की कि भाई-भतीजावाद के खिलाफ जंग में साथ दें. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं हमारी इन चुनौतियों, विकृतियों, बीमारियों के कारण 25 साल का अमृत काल, अगर समय रहते नहीं चेते तो विकराल रूप ले सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक है भ्रष्टाचार, दूसरा परिवारवाद- भाई भतीजावाद.
पहले खेलों में भी भाई-भतीजावाद था
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के देशों में हमारा तिरंगा लहराता है. पहले खेलों में भी भाई-भतीजावाद चलता था. आज ये नहीं है. हमारे खिलाड़ी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं.
परिवारवाद से केवल परिवार का फायदा होता है देश का नहीं
भाई-भतीजावाद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि सह हर संस्था में देखने को मिलता है. कई संस्थाओं में है जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ता है. यह भी भ्रष्टाचार का कारण बन जाता है. इस परिवारवाद और भाई-भतीजावाद से हमें बचना होगा. राजनीति में भी परिवारवाद देखने को मिलती है. परिवारवाद से केवल परिवार का फायदा होता है देश का नहीं.
भ्रष्टाचार से हर हाल में लड़ना होगा
पीएम मोदी ने लाल किले से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन दोनों चीजों से हमें बचना चाहिए. भ्रष्टाचार से हर हाल में लड़ना होगा. पिछली सरकारों में बैंको को लूटकर जो भाग गये, उन्हें पकड़ने का काम जारी है. बैंको को लूटने वालों की संपत्तियां जब्त की जा रही है. जिन्होंने देश को लूटा उन्हें वो लौटाना होगा.
नारी शक्ति आज हर ओर सिरमौर
पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति आज हर ओर सिरमौर है. 25 साल नारी शक्ति के लिए स्वर्णकाल होगा. बेटियों को ज्यादा अवसर देंगे तो लाभ मिलेगा.
अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था. इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान जोड़ा. और अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है. अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान हो.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए