Illegal Immigrants: ऐसे टूटा अमेरिका में बसने का सपना, लाखों खर्च- डंकर्स की मारपीट झेली, निर्वासित हुए रोहित ने सुनाई दर्दनाक आपबीती

Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2025 5:57 PM

विज्ञापन

Illegal Immigrants

Illegal Immigrants: रोहित ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है. दुबई में कई सप्ताह बिताने के बाद एक दिन ट्रैवल एजेंट ने ग्रीस के लिए वीजा हासिल कर लिया. रोहित को दुबई से स्पेन के मैड्रिड भेज दिया गया. मैड्रिड में करीब दो सप्ताह गुजारने के बाद उन्हें मध्य अमेरिका के एक देश एल सेल्वाडोर ले जाया गया. यहां से अमेरिका में प्रवेश का अवैध और जोखिम भरा डंकी रूट शुरू हुआ.

विज्ञापन

Illegal Immigrants: अमेरिका से निर्वासित हुए भारतीय लोगों का तीन जत्था अब तक देश वापस आ चुका है. उन्हीं में से एक शख्स रोहित ने अपनी दर्दनाक आपबीती सुनाई है. रोहित ने बताया कि जुलाई 2024 में अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट के जरिए उन्होंने अमेरिका का सफर शुरू किया था. एजेंट ने उन्हें कानूनी रूप से अमेरिका में प्रवेश दिलाने का वादा किया था. अमेरिका में बेहतर भविष्य की तलाश में रोहित एजेंट के झांसे में आते चले गए. पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर कांगड़ा जिले के मिलवान गांव के निवासी रोहित ने अपने परिवार की किस्मत बदलने की उम्मीद में जुलाई 2024 में अमेरिका की यात्रा शुरू की थी, लेकिन महीनों की कठिनाई के बाद उन्हें वापस निर्वासित कर दिया गया है.

एजेंट ने वैध अमेरिकी वीजा का किया था वादा- रोहित

रोहित ने बताया कि वो अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट के संपर्क में थे. एजेंट ने उन्हें वैध अमेरिकी वीजा का वादा किया था. एजेंट ने रोहित से कहा था कि उन्हें पहले दुबई भेजा जाएगा. वहां से अमेरिका के लिए उनके वीजा की व्यवस्था की जाएगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने बताया कि जब वह दुबई पहुंचे तो पहले से ही कई और उसी के जैसे युवा मौजूद थे. वे सभी वहीं फंसे हुए थे सभी बहुत लंबे समय से अपने वीजा का इंतजार कर रहे थे. रोहित ने बताया कि उनके पिता का देहांत पहले ही हो गया था, और वो अपनी मां को परेशान न करने के लिए उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं बताया.

दुबई से शुरू हुआ अमेरिका का जोखिम भरा अवैध सफर

रोहित ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का वादा किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है. दुबई में कई सप्ताह बिताने के बाद एक दिन ट्रैवल एजेंट ने ग्रीस के लिए वीजा हासिल कर लिया. रोहित को दुबई से स्पेन के मैड्रिड भेज दिया गया. मैड्रिड में करीब दो सप्ताह गुजारने के बाद उन्हें मध्य अमेरिका के एक देश एल सेल्वाडोर ले जाया गया. यहां से अमेरिका में प्रवेश का अवैध और जोखिम भरा डंकी रूट शुरू हुआ. एल सेल्वाडोर से मैक्सिको तक की यात्रा में लगभग एक महीना लगा. यह यात्रा काफी परेशानियों वाला रहा. इस खतरनाक सफर के दौरान रोहित को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

भूखे रहना पड़ा, मारपीट की गई- रोहित

रोहित ने बताया की डंकी रूट इतना आसान नहीं है. जिन रास्तों से वो अमेरिका पहुंचने का सपना संजोए आगे बढ़ रहे थे उन रास्तों में डंकर्स अक्सर यात्रियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हैं. उनके साथ भी ऐसा हुआ. रोहित ने बताया कि उन्हें कई दिनों तक जमीन पर सोना पड़ा था. घने जंगलों से होकर गुजरने और भूख से तड़पने के लिए मजबूर होना पड़ता था. रोहित ने बताया कि अगर डंकर्स मेहरबानी दिखाकर खाना दे देते तो भोजन मिलता नहीं तो भूखे रहना पड़ता था. दूसरा कोई विकल्प नहीं था.

खर्च हो गए 40 से 50 लाख रुपये

रोहित वे बताया कि अमेरिका पहुंचने के इस प्रयास में करीब 40 से 50 लाख रुपये खर्च करने के बाद उनकी यात्रा अचानक से रुक गई. मैक्सिको में तिजुआना के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने के दौरान सीमा गश्ती दल ने उन्हें पकड़ लिया. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अन्य कई लोग जो सीमा पार कर चुके थे उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. सभी को सैन डिएगो की एक हिरासत केंद्र में ले जाया गया. उनके बायोमेट्रिक लिया गया. यहाँ मेडिकल जांच की गई. हिरासत संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं. इस दौरान उन्हें बताया गया कि वो सभी अवैध रूप से आए हैं. उन्हें एक कोठरी में रखा गया.

निर्वासित होने तक हिरासत में रहे रोहित

रोहित ने बताया कि जब तक उन्हें निर्वासित नहीं किया गया तब तक वे हिरासत केंद्र में ही कैद रहे. रोहित ने बताया कि उन्हें सेंटर के अंदर ही रखा गया. 14 फरवरी को एक सूची लाई गई और उन्होंने नाम पढ़ना शुरू किया. कुछ समय बाद वे हमें दो बसों में कैलिफोर्निया के हवाई अड्डे पर ले गए. तब हमें पता चला कि हमें एक विमान में बिठाकर वापस भारत भेजा जा रहा है. रोहित ने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को हथकड़ी पहनाई गई थी.

एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं रोहित

रोहित की अमेरिका की दर्दनाक जर्नी का अंत हो गया. उन्हें वापस भारत भेज दिया गया. भारत लौटते ही रोहित और उसके परिवार ने ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद हो गया था. अमेरिका जाने के चक्कर में रोहित के 40 से 50 लाख रुपये खर्च हो चुके थे. अब उनकी आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है. उन्होंने एजेंट के खिलाफ कार्रवाई और भुगतान की गई राशि वापस करने का अनुरोध कर रहे हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola