ePaper

कोविड 19 से देश में मातृ मृत्यु दर दो प्रतिशत रही, दूसरी लहर में महिलाएं ज्यादा प्रभावित हुईं

Updated at : 16 Jun 2021 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
कोविड 19 से देश में मातृ मृत्यु दर दो प्रतिशत रही, दूसरी लहर में महिलाएं ज्यादा प्रभावित हुईं

आईसीएमआर ने आज कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मातृ मृत्यु दर दो प्रतिशत रही. कोविड 19 की पहली और दूसरी लहर के दौरान मातृ मृत्यु दर के आंकड़ों का तुलनात्मक विश्लेषण करने से यह बात साफ होती है कि इनमें से अधिकांश की मौत निमोनिया और श्वसन तंत्र में विफलता के कारण हुई.

कोरोना की पहली और दूसरी लहर का विश्लेषण करने से यह बात सामने आती है कि दूसरी लहर में मामले ज्यादा आये. पहली लहर में 14.2 प्रतिशत मामले सामने आये, जबकि दूसरी लहर में 28.7 प्रतिशत केस सामने आये. पहली लहर में 0.7 प्रतिशत मृत्यु दर रही जबकि दूसरी लहर में यह 5.7 प्रतिशत रहा.

Also Read: नेपाल बाढ़: पांच दर्जन लापता लोगों मे से 7 की मौत, छत पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से बचाये जाने की कोशिश जारी

गौरतलब है कि पहली लहर में महिलाओं को कोरोना वायरस ने पुरुषों की अपेक्षा कम संक्रमित किया था और उनकी मृत्यु दर भी कम थी, लेकिन दूसरी लहर में यह आंकड़ा बदला और महिलाएं भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मौत काफी हुई और इस बार वायरस ने युवाओं को निशाना बनाया. लोगों की लापरवाही और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना भी दूसरी लहर के आने का प्रमुख कारण बना.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola