हैदराबाद होटल मिस्ट्री: दोस्त को फोन कर कहा- तुम्हारे लिए तोहफा है, फिर कमरे में लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

रेणुका और फारुख, फोटो सोर्स- सोशल मीडिया, एक्स

Hyderabad Hotel Mystery: जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 26 साल की रेणुका ने अपनी दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा- मेरे पास तुम्हारे लिए जन्मदिन का तोहफा है. कुछ देर बाद हैदराबाद के एक होटल के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Hyderabad Hotel Mystery: हैदराबाद के लंगर हाउज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में 26 साल की एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घटना को लेकर लंगर हाउज पुलिस ने बताया कि रेणुका नाम की यह महिला गुरुवार (2 जुलाई) की शाम अपने प्रेमी फारुख के साथ होटल में चेक-इन की थी.

विज्ञापन

पति से अलग रहती थी रेणुका, सात साल का है उसका बेटा

पुलिस के मुताबिक, रेणुका की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसका सात साल का एक बेटा भी है. हालांकि, वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रही थी. वहीं, फारुख गोलकोंडा का रहने वाला है. वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. रेणुका और फारुख की मुलाकात एक पब में हुई थी और बीते करीब छह महीनों से दोनों रिलेशनशिप में थे. रेणुका कुकाटपल्ली स्थित किंग्स एंड क्वींस क्लब में डांसर के तौर पर काम करती थी और बोलाराम की रहने वाली थी.

होटल में बिरयानी मंगाई, फिर समारोह में चला गया प्रेमी

पुलिस ने बताया कि होटल में चेक-इन करने के बाद दोनों ने बिरयानी ऑर्डर की थी. कुछ देर बाद फारुख एक समारोह में शामिल होने के लिए होटल से चला गया. रात करीब साढ़े 12 बजे रेणुका ने अपनी एक दोस्त को वीडियो कॉल किया और बताया कि अगले दिन उसका जन्मदिन है. उसने दोस्त से कहा- मेरे पास तुम्हारे लिए जन्मदिन का तोहफा है. इसके कुछ समय बाद उसने होटल के कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने शुरू की जांच

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है. फारुख को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पुणे मर्डर: कपड़ों की बरामदगी के बीच सिया गोयल की हरकत, कैमरे पर दिखाया मिडिल फिंगर, देखें Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola