घर पर अचानक गिर पड़े पी. टी. उषा के पति, मौत

Updated:
विज्ञापन

पी. टी. उषा (Photo: X)

P. T. Usha Husband Died : आईओए की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का निधन हो गया. श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी थे.

विज्ञापन

P. T. Usha Husband Died : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी. टी. उषा के पति वी. श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 67 वर्षीय श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर पर अचानक गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने उषा से बात की

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है. इसके अनुसार, श्रीनिवासन 30 जनवरी की सुबह अपने आवास पर बेहोश हो गए. इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त उषा से बात की और उनके पति के निधन पर शोक व्यक्त किया.

श्रीनिवासन ने उषा का हौसला बनाए रखा

केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन ने उषा के शानदार खेल और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनका हौसला बनाए रखा. उनका यह हौसला उषा की अनगिनत उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था. इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola