ePaper

कैसे हुई राम मंदिर की खोज ? जानें पुरातत्वविद् बी बी लाल को क्‍या मिला पहले अयोध्‍या में

Updated at : 11 Sep 2022 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
कैसे हुई राम मंदिर की खोज ? जानें पुरातत्वविद् बी बी लाल को क्‍या मिला पहले अयोध्‍या में

लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसका इंतजार देश के लोगों को वर्षों से था.

विज्ञापन

बी बी लाल…यह वह नाम है जो कभी ना कभी आपके कानों तक जरूर पहुंचा होगा…जी हां…बी बी लाल एक वरिष्ठ पुरातत्वविद् एवं पद्म विभूषण से सम्मानित शख्‍स थे जिनका शनिवार को 101 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई गणमान्‍य लोगों ने श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने उनके निधन पर कहा कि लाल को एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ‘‘हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे संबंध को गहरा किया.” आइए अब आपको हम बी बी लाल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं जिसके कारण उनका नाम इतिहास के पन्‍नों पर दर्ज हो गया है.

मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे लाल को

दरअसल लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसका इंतजार देश के लोगों को वर्षों से था. लाल एएसआई के सबसे कम उम्र के महानिदेशकों में से एक थे और वह 1968 से 1972 तक पद पर अपनी सेवा दी. लाल की अगुवाई में अयोध्या में किये गये उत्खनन के बारे में कहा जाता है कि स्थल बाबरी मस्जिद के पास था. यह वर्ष 1970 के दशक के मध्य में किया गया, लेकिन इस पर कोई रिपोर्ट नहीं तैयार की गयी. लाल ने एएसआई के सबसे युवा महानिदेशकों में से एक के रूप में कार्य किया था.

Also Read: बाबरी मस्जिद के नीचे से राम मंदिर का सबूत लाने वाले प्रो बीबी लाल को साल 2000 में मिला था पद्मभूषण सम्मान
पीएम मोदी ने कुछ यूं किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल के कार्यों को याद करते हुए कहा कि श्री बी बी लाल एक महान व्यक्ति थे. संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है. उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में देश याद करेगा. लाल ने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को और गहरा किया. आगे पीएम मोदी ने कहा कि लाल के निधन से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं…ओम शांति…

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने क्‍या कहा

लाल के निधन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने उन्हें याद किया. विभाग ने ट्वीट किया कि पुरातत्व के क्षेत्र में पद्म विभूषण प्रोफेसर बी बी लाल का उल्लेखनीय योगदान है. वह अपने क्षेत्र के अगुआ थे, उन्होंने अपना जीवन इस विषय के लिए समर्पित करने का काम किया. लाल का काम आने वाली पीढ़ियों को सिखाता रहेगा और लोगों को प्रभावित करता रहेगा. महान आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि…

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola