ePaper

HMPV Virus: एचएमपीवी पर बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा- 'यह कोई नया वायरस नहीं, हालात पर है हमारी नजर'

Updated at : 06 Jan 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
HMPV Virus: एचएमपीवी पर बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा- 'यह कोई नया वायरस नहीं, हालात पर है हमारी नजर'

JP Nadda,

HMPV Virus: एचएमपीवी वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि एचएमपीवी के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र नजर रख रहे हैं. चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों की स्थिति पर भी कड़ी नजर है. डब्ल्यूएचओ ने स्थिति का संज्ञान लिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट को साझा करेगा.

विज्ञापन

HMPV Virus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एचएमपीवी वायरस को लेकर चिंता न करने की बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि घबराने की बात नहीं है हम इस वायरस की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. नड्डा ने बताया कि ‘स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है. पहली बार साल 2001 में इसकी पहचान की गई थी. यह कई वर्षों से पूरी दुनिया में फैल रहा है. HMPV श्वसन के माध्यम से हवा के माध्यम से फैलता है.’ नड्डा ने बताया कि यह सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इसका विशेष प्रभाव बच्चों और बूढ़ों में होता है. उन्होंने कहा कि वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत महीनों के दौरान अधिक फैलता है.

स्थिति पर हम बनाए हुए हैं नजर- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि हालिया रिपोर्ट के अनुसार चीन में एचएमपीवी के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र नजर रख रहे हैं. चीन के साथ-साथ पड़ोसी देशों की स्थिति पर भी कड़ी नजर है. डब्ल्यूएचओ ने स्थिति का संज्ञान लिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट हमारे साथ साझा करेगा. आईसीएमआर और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के पास उपलब्ध श्वसन वायरस के देश के आंकड़ों की भी समीक्षा की गई है. नड्डा ने कहा कि भारत में किसी भी सामान्य श्वसन वायरल रोगजनक में कोई इजाफा नहीं हुआ है. देश की स्वास्थ्य प्रणालियां और निगरानी नेटवर्क सतर्क रहते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश किसी भी उभरती स्वास्थ्य चुनौती का तुरंत जवाब देने के लिए तैयार है. चिंता का कोई कारण नहीं है. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं.

घबराने की जरूरत नहीं- कर्नाटक सरकार

इधर कर्नाटक सरकार ने भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के दो मामलों का पता चलने के बाद लोगों से आग्रह किया कि वे घबराएं नहीं. सरकार ने कहा कि यह वायरस कोविड-19 जितना संक्रामक नहीं है. चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह वायरस मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करता है जिससे सामान्य सर्दी के समान संक्रमण होता है. डीएमई ने बताया कि एचएमपीवी के कारण खांसी, बुखार, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ सहित फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं. अधिक गंभीर मामलों में यह ब्रोंकाइटिस या निमोनिया का कारण बन सकता है.

दो राज्यों में सामने आये वायरस के तीन मामले

बता दें, सोमवार को गुजरात में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का एक नया मामला सामने आया. गुजरात में अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती दो महीने के एक बच्चा एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया. राजस्थान का एक परिवार राजस्थान से अहमदाबाद इलाज कराने आया था. इसी दौरान जांच में चिकित्सकों ने बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया. इससे पहले बेंगलुरु में दो और बच्चे एचएमपीवी से संक्रमित पाए गए थे.

Also Read: HMPV Virus New Case: फैल रहा है HMPV वायरस! कर्नाटक के बाद गुजरात में आया नया केस, 2 महीने का बच्चा हुआ संक्रमित

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola