सद्दाम जैसे लुक वाले बयान पर बोले हिमंत बिस्व सरमा, कहा- दाढ़ी हटा लें तो नेहरू जैसे दिखेंगे राहुल गांधी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Nov 2022 6:12 PM

विज्ञापन

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी के लुक को लेकर कुछ नहीं कहा है. सरमा ने ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से सिर्फ इतना कहा है कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखने लगा है, लेकिन अगर आप अपनी दाढ़ी मुंडवा लेंगे तो आप नेहरू की तरह दिखने लगेंगे.

विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा (‍Bharat Jodo yatra) पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लुक पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को लेकर काफी बवाल हो रहा है. अब इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंत बिस्व करमा ने कहा है कि उन्होंने राहुल गांधी के लुक के बारे में कुछ नहीं कहा है. सरमा ने ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से सिर्फ इतना कहा है कि आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखने लगा है, लेकिन अगर आप अपनी दाढ़ी मुंडवा लेंगे तो आप नेहरू की तरह दिखने लगेंगे.

हिमंत बिस्व सरमा ने दिया था बयान: दरअसल, गुजरात चुनाव (Gujarat Election 2022) प्रचार के दौरान बीते दिनों हिमंत ने कहा था कि राहुल जी आपका चेहरा ऐसा हो जिसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल दिखाई दें. ऐसा नहीं जिसमें आप सद्दाम हुसैन जैसा नजर आएं. वहीं, हिमंत बिस्व सरमा के बयान को लेकर कांग्रेस की और से काफी विरोध किया गया था. बता दें, बीजेपी में शामिल होने से पहले हिमंत कांग्रेस नेता रह चुके थे. लेकिन उन्होंने बाद में बीजेपी जॉइन कर ली थी.

मल्लिकार्जुन खरगे पर टिप्पणी: इस कड़ी में आज एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि उनके साथ कोई चाय नहीं पीता. तो शायद राहुल गांधी खरगे जी के साथ चाय नहीं पीते और कांग्रेस ऐसी प्रथाओं का पालन करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पिछली तारीख की तस्वीर ट्वीट करनी चाहिए जिसमें उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे के साथ चाय पीते हुए देखा जा सकता है.


Also Read: PM मोदी बोले- कांग्रेस के पापों की वजह से गुजरात को पहुंचा नुकसान, त्यागनी होगी बांटो और राज करो की नीति

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola