हिमाचल प्रदेश में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार? मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Feb 2024 1:47 PM
Himachal Pradesh Political Crisis
Himachal Pradesh Political Crisis: पूरे देश की नजर हिमाचल प्रदेश पर टिक गई है जहां राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की टेंशन बढ़ चुकी है. देखें वीडिय
Himachal Pradesh Political Crisis : हिमाचल प्रदेश सरकार पर संकट के बदल मंडरा रहे हैं. इस बीच लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल से बुधवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया है. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री और राज्यपाल को सौंप रहा हूं. मुझे अपमानित और कमजोर करने का प्रयास किया गया, लेकिन आपत्तियों के बावजूद मैंने सरकार का समर्थन किया. आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट बीजेपी के हाथों गंवाने के बाद मंगलवार से ही कांग्रेस सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इस बीच खबर आई कि सीएम सुक्खू ने इस्तीफे की पेशकश की है हालांकि इस खबर का खुद सुक्खू ने खंडन किया है और कहा है कि हमारी सरकार पांच साल तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










