VIDEO: तमिलनाडु में अबतक की सबसे अधिक बारिश, बाढ़ जैसे हालात, 10 की मौत

Updated:
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिवदास मीना ने कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में की सबसे ज्यादा बारिश हुई. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग का भारी बारिश का पूर्वानुमान भी ‘गलत’ था क्योंकि दो दिनों के भीतर प्रभावित जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हुई है.

विज्ञापन

तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि बीते दो दिनों में जितनी बारिश हुई है, उतनी बारिश राज्य के इतिहास में अबतक नहीं हुई थी. जिससे 10 लोगों की मौत हुई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. जो लोग यात्री के तौर पर फंसे हुए है उन्हें निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है. तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिवदास मीना ने कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों में बीते दो दिनों में की सबसे ज्यादा बारिश हुई. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग का भारी बारिश का पूर्वानुमान भी ‘गलत’ था क्योंकि दो दिनों के भीतर प्रभावित जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हुई है. उन्होंने कहा, बारिश के कारण तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में 10 लोगों की मौत हो गई है. कुछ की जान दीवार गिरने के कारण गई, वहीं कुछ की मौत करंट लगने से हुई. साथ ही मुख्य सचिव मीना ने कहा कि दक्षिणी जिलों विशेषकर तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है और बाढ़ आई है. उन्होंने कहा, 30 घंटों के भीतर कयालपट्टिनम में 1,186 मिमी बारिश हुई, जबकि तिरुचेंदूर में 921 मिमी बारिश हुई. सचिव ने कहा कि नौसेना, वायु सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल सहित केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों के लगभग 1,343 कर्मी बचाव और राहत अभियान में शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola