हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, केजरीवाल समेत ये नेता भी ED के रडार पर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Feb 2024 4:09 PM

विज्ञापन

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन भेजा है. मुख्यमंत्री को भेजा गया यह पांचवां समन है. आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इससे पहले जांच एजेंसी की ओर से चार बार भेजे गए समन पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लाउंड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया. इधर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद देश के कई नेताओं पर खतरा मंडराने लगा है, जो पहले से ही ईडी के रडार पर हैं. आइए उन नेताओं के बारे में जानें जिनपर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है.

अरविंद केजरीवाल – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर समन भेजा है. मुख्यमंत्री को भेजा गया यह पांचवां समन है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल इससे पहले जांच एजेंसी की ओर से चार बार भेजे गए समन पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे. एजेंसी ने इससे पहले 18 जनवरी, तीन जनवरी, तथा पिछले साल 21 दिसंबर और दो नवंबर को आप प्रमुख को तलब किया था. इस मामले में ईडी द्वारा अब तक आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ ही पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर तथा कुछ कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी ने आरोपपत्र में दावा किया था कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय का इस्तेमाल किया.

पिनराई विजयन – केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ एक पुराना मामला है, जिसमें ईडी जांच कर रही है. उनका ठेका देने के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप है. इस मामले में सीबीआई ने 1995 में चार्जशीट फाइल की थी.

Also Read: मनरेगा घोटाले से कसने लगा हेमंत सोरेन पर शिकंजा, जानें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

रेवंत रेड्डी- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ भी मनी लाउंड्रिंग का मामला चल रहा है. इस मामले में ईडी जांच कर रही है. उनपर 2015 में कथित रूप से विधायक को 50 लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप है.

तेजस्वी यादव- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेलवे में कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाला के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव से लगातार पूछताछ कर रही है. मंगलवार को उनके करीब 8 घंटे पूछताछ की गई थी. जांच अधिकारी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यादव का बयान दर्ज किया. इसी मामले में उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी जांच एजेंसी के अधिकारियों पूछताछ कर रहे हैं.

Also Read: सीएम पद से इस्तीफा देने के पहले ही विधायकों के नाम चिट्ठी छोड़ गए थे हेमंत सोरेन, लिखी थी ये बात

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola