Heavy Rain: अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

heavy to very heavy rainfall

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार 30-31 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार 30-31 तारीख के दौरान पूर्वी राजस्थान में, 29 और 30 तारीख को हिमाचल प्रदेश में, 29 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

4 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 30 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में, 29-31 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर में, 29, 30 जुलाई, 3 और 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश में, 3 और 4 अगस्त को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 1 और 2 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में और 30 और 31 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार का मौसम कबतक बिगड़ा रहेगा? इन जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट जारी…

पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

30-31 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 30 जुलाई से 4 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में; 30 जुलाई को झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में; 30 जुलाई को बिहार में; 30 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में; 2-4 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: IMD Alert: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

अलगे 5 दिन तेज हवाएं चलने की संभावना

अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola