ePaper

Weather: सिक्किम में भारी बर्फबारी से सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंसे, हरियाणा-पंजाब के ऐसे हैं हालात

Updated at : 26 Dec 2021 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Weather: सिक्किम में भारी बर्फबारी से सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंसे, हरियाणा-पंजाब के ऐसे हैं हालात

Weather Update: सिक्किम में भारी बर्फबारी से सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंसे, हरियाणा-पंजाब के ऐसे हैं हालात. बंगाल के 250 से ज्यादा लोग सिक्किम में फंसे हैं... लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: भारी बर्फबारी की वजह से सिक्किम (Sikkim Snowfall) के चांगू झील (Changu Lake) के पास सैकड़ों पर्यटक फंस गये हैं, जिसके बाद सेना ने बचाव अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी की वजह से शनिवार को जवाहर लाल नेहरू रोड बंद हो गया है, जिससे सैकड़ों पर्यटक चांगू झील के पास फंस गये हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सेना ने उन्हें बचाया और रात के समय अपने शिविरों में रहने की जगह दी. उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह मौसम में मामूली सुधार हुआ है. पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है और सेना के जवान उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर गंगटोक पैदल पहुंचने में मार्गदर्शन कर रहे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक बचाव अभियान जारी था और इसके सोमवार तक जारी रहने की संभावना है, क्योंकि सैकड़ों पर्यटक क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान चीन से लगती भारत की सीमा के नजदीक सोंगमो या चांगू झील घूमने गये थे. उन्होंने बताया कि फंसे पर्यटकों में 250 लोग कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं.

Also Read: Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश-बर्फबारी, जानिए कहां चलेगी शीतलहर, किस राज्य में रहेगा कोहरा
हरियाणा-पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान रविवार को सामान्य के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस जबकि पंचकूला में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस जबकि पाटियाला में सात, भटिंडा में 7.4 और फरीदकोट में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मोगा और संगरूर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2 डिग्री, 5.5 डिग्री, 6.1 डिग्री, 5.3 डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola