जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

Updated:
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, सड़कें बंद, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

Heavy snowfall: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. कई इलाकों में बर्फबारी और फिसलन भरी स्थितियों के कारण सड़कें बंद हैं. डोडा में बर्फ से ढंके क्षेत्र में कुछ लोग फंस गए हैं, जिनमें 60 लोगों को बीआरओ ने निकाल लिया है. सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है. इधर भारी बर्फबारी के कारण उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं.

विज्ञापन

Heavy snowfall: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बर्फ में फंसे राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 40 जवानों समेत 60 लोगों को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने निकाल लिया है. बीआरओ ने 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित चतरगला दर्रे पर बचाव और सड़क बहाली अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. यह दर्रा भद्रवाह-चतरगला मार्ग पर है.

सड़क पर पांच से छह फीट जमी बर्फ

35 सीमा सड़क कार्य बल (बीआरटीएफ) की 118 सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) ने भारी बर्फबारी के एक दिन बाद 24 जनवरी को अभियान शुरू किया और लगभग 38 किलोमीटर सड़क को साफ किया. जो पांच से छह फीट बर्फ से ढकी हुई थी. बर्फबारी लगभग 40 घंटे तक जारी रही. 25 जनवरी की शाम तक मार्ग खोल दिया गया, जिससे फंसे हुए 20 नागरिकों और 4 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के 40 जवानों को हथियारों व सामान के साथ सुरक्षित निकाला जा सका. बचाव अभियान 26 जनवरी की सुबह पूरा हो गया और इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ.

heavy-snowfall-Srinagar
भारी बर्फबारी के बीच एक महिला बर्फ से ढके रास्ते पर चल रही है, फोटो पीटीआई

बर्फबारी के बाद मुगल रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया

घाटी में भारी बर्फबारी के कारण BRO पुंछ के 79 RCC द्वारा मुगल रोड पर युद्ध स्तर पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है. बर्फबारी और फिसलन भरी स्थितियों के कारण सड़क बंद है, पीर की गली के रास्ते पुंछ से कश्मीर और हीरपुर के रास्ते कश्मीर से पुंछ तक मुगल रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया है.

बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द, सैकड़ों पर्यटक फंसे

कश्मीर में बर्फबारी के कारण मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे आने वाली और यहां से उड़ान भरने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं. अधिकारियों ने बताया, जैसे ही मौसम में इस स्तर तक सुधार होगा कि रनवे को संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया जा सके तो उड़ानें फिर से शुरू कर दी जाएंगी. बर्फबारी के कारण कुल 58 उड़ानें रद्द की गई हैं जिनमें 29 आने वाली और 29 जाने वाली उड़ान शामिल हैं. उड़ानों के रद्द होने से उन सैकड़ों पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो सप्ताहांत और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां घाटी में बिताने के बाद घर लौटने वाले थे. फिलहाल ये सभी पर्यटक वहां फंसे हुए हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola