Heavy Rain Warning: 24 से 29 अगस्त तक अत्यधिक भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD का हाई अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Aug 2025 4:44 PM
Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में 24 से 29 अगस्त तक बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल समेत बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा.
Heavy Rain Warning: देश में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है. पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव के क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है.

26 और 29 अगस्त कर गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश (Very Heavy Rain Alert)
आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 24 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भी कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसमी सिस्टम के प्रभाव से गुजरात में 29 अगस्त तक और दक्षिणी राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

24 से 28 अगस्त तक मध्य प्रदेश और बिहार में भारी बारिश (Heavy Rain Warning)
IMD के मुताबिक पश्चिम मध्य प्रदेश में 28 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अगस्त तक और विदर्भ में 27 और 28 अगस्त, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में 24 और 25 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

29 अगस्त तक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश (Monsoon Alert)
गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 24 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी. बिहार में 24 से 26 अगस्त तक, ओडिशा में 24 से 29 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों तक इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है.

7 दिनों तक उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली-यूपी में भारी बारिश (7 Days Weather Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और राजस्थान में अगले 7 दिनों तक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 से 26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 25 से 29 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

29 अगस्त तक जम्मू कश्मीर तक भारी बारिश की संभावना
अगले 7 दिनों तक जम्मू और कश्मीर-लद्दाख, उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है.

24 से 29 अगस्त तक अत्यधिक भारी बारिश
गुजरात में 29 अगस्त तक अत्यधिक भारी बारिश दौर जारी रहने की संभावना जताई है. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में 24 से 29 अगस्त तक भारी बारिश होगी. भारी बारिश के साथ अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं का भी दौर जारी रहने की संभावना है.

24 से 29 अगस्त तक अति भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 29 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 2 दिनों तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










