Heavy Rain Warning: 7 दिनों का अलर्ट, इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान, फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Apr 2025 6:57 PM
Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इसके कारण उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल जो मौसमी तंत्र प्रभावी है इसके कारण 13 से लेकर 17 अप्रैल तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. उत्तर पूर्वी भारत, दक्षिण भारत और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में अगले 48 घंटों में बारिश हो सकती है.
Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. उत्तर-पूर्वी भारत, दक्षिण भारत समेत देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है. 17 अप्रैल तक भारी बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक पूर्व और उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक बारिश (Heavy Rain Alert) और तेज हवा (Storm Alert) का दौर जारी रह सकता है. बंगाल की खाड़ी और इससे लगे दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके कारण उत्तर पूर्वी भारत में जोरदार बारिश हो सकती है.
7 दिनों तक बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिरने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिज़ोरम समेत कई और राज्यों में इस सप्ताह प्री-मानसून मौसम सक्रिय रहेगा. बारिश होती रहेगी. बारिश के साथ-साथ इन इलाकों में तूफानी हवा (Storm Alert) भी चलती रहेगी.
अगले 48 घंटों में ओडिशा में भारी बारिश
उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले 48 घंटों में ओडिशा में बारिश का दौर अभी जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवा का भी अनुमान है.
कोलकाता में 17 अप्रैल तक बारिश
बारिश का दौर कोलकाता में भी जारी रहेगा. स्काईमेट वेदर के मुताबिक कोलकाता में 12 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक लगातार प्री-मानसून संबंधी गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इस दौरान कोलकाता और आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश और तेज बिजली गिरने की घटनाएं होंगी. शाम के समय अचानक बादल छा सकते हैं, तेज हवाएं चल सकती हैं.12 से लेकर 17 अप्रैल तक कोलकाता, हावड़ा, हुगली, मिदनापुर, डायमंड हार्बर, दीघा, खड़गपुर, बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम जिलों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश का खतरा है.
पूर्वोत्तर भारत भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Warning)
आंधी और बारिश का दौर पूर्वोत्तर भारत में अभी जारी रह सकता है. असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिज़ोरम में 10 अप्रैल से प्री-मानसून मौसम सक्रिय है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरे सप्ताह मध्यम से भारी बारिश होती रहेगी. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश
दक्षिण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. केरल में सबसे ज्यादा बारिश का असर देखा जा रहा है. 1 मार्च से 10 अप्रैल के बीच दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 92 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की गई. इसमें सबसे ज्यादा बारिश केरल में ही देखने को मिली है. केरल में 96 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड किया गया है.
एक्टिव होने वाला है नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में आने वाले पांच छह दिनों में एक बार फिर मौसम का मूड बदल सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. फिलहाल के मौसम की बात करें तो कश्मीर की घाटी के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ अभी स्थित है. नार्थ ईस्ट मध्य प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. यहीं एक पश्चिम बंगाल की तरफ गया हुआ है, जबकि दूसरा ट्रफ तेलंगाना की ओर बना हुआ है. असम से बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बना हुआ है. नॉर्थ ईस्ट असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण इस सप्ताह कई राज्यों में भीषण बारिश हो सकती है.
Also Read: Rain Alert: 13 से 17 अप्रैल तक भयंकर बारिश का अलर्ट, तूफान की भी चेतावनी, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए