Kal ka Mausam : इस राज्य में होगी भारी बारिश, IMD ने कुछ राज्यों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Jan 2026 2:41 PM

विज्ञापन

शीतलहर और बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाने की संभावना है. वहीं, अगले 2–3 दिनों में मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2–3 दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है. वहीं, 10 और 11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है. 10 जनवरी को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है. वहीं 11 से 14 जनवरी के दौरान राजस्थान में शीतलहर चलने की बहुत अधिक संभावना जताई गई है.

विभाग के अनुसार, 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं 11 जनवरी को भी इसी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

दिल्ली में होगी बारिश

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, दिल्ली में अक्षरधाम, लोधी रोड के अलावा नेहरू स्टेडियम, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, तुगलकाबाद, इग्नू, आयानगर और डेरामंडी समेत कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं. आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

राजस्थान में कई जगह बारिश

राजस्थान के अनेक इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है. पिछले चौबीस घंटे में कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई. राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा आगामी 1-2 दिन राज्य के कुछ भागों में सुबह के समय अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कुछ जगहों पर शीतलहर जारी रहेगी.

झारखंड के शीतलहर का प्रकोप

झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बना रहा और राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के ऊपर क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. विभाग के अनुसार, कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिल सकती है. 11 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: कांप रहा उत्तर भारत, मध्य और पूर्वोत्तर में भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी, शीतलहर और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

बिहार में कोल्ड डे जैसी स्थिति

बिहार में अगले 3 दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति नजर आ सकती है. विभाग के अनुसार, बिहार अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे में डूबा रहेगा. साथ ही अगले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola