Rain Forecast: अगले 72 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, 26 से 31 मई तक वॉर्निंग, IMD का हाई अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 May 2025 6:19 PM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि 26 से लेकर 31 मई तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होती रहेगी. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर भारी से अति बारिश जारी रह सकती है.
Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है. मानसून की एंट्री के साथ ही दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज हवा का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले कुछ घंटों के दौरान यह धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (26 मई) को मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और भागों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के बचे कुचे हिस्से, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी
बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों के अलावा मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के बचे हुए हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पश्चिम-मध्य के शेष भाग और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर राज्यों के बचे हुए हिस्सों
और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के बचे हुए हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं.

आईएमडी के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही 26 और 27 मई को केरल, मुंबई सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाटी क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय और घाटी इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज (26 मई) को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है.

27 से 31 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 26 से 27 मई के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 28 से 31 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होगी.

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 26-27 और 29-31 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 से 29 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में 26 से 31 मई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में आंधी-बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है.

26 से 31 मई के दौरान उत्तराखंड में आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है. 27 से 30 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also Also: 26 से 31 मई तक भारी बारिश, 27,28,29 और 30 मई को इन राज्यों के लिए वॉर्निंग, आईएमडी का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










