Rain Alert : 19 से 23 मई के बीच होगी बारिश, तेज आंधी चलने की संभावना, आया IMD का अलर्ट

सांकेतिक तस्वीर
Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना है. इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश के आसार हैं. पूर्वोतर भारत में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.
Rain Alert : मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 18 मई को बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 19 और 20 मई को भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है, जब आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है. विभाग ने 21 से 23 मई तक दिल्ली में आंधी और बारिश की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान तेज आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है.
राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में जारी भीषण गर्मी के बीच राज्य के पूर्वी हिस्से में कई जगह हल्की बारिश हुई. पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है. यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर (46.0 डिग्री सेल्सियस) में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो से तीन दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है. राज्य के उत्तरी भागों में 19 और 20 मई को कुछ स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है.
झारखंड में तेज हवाएं चलने का अलर्ट
झारखंड के अधिकतर हिस्सों में रविवार को तेज हवाओं के साथ तूफान का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि 18 मई को राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों के करीब 20 जिलों में आंधी और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति की तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम बुलेटिन में कहा गया कि 21 मई तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के कारण अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
पूर्वोतर भारत में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोतर भारत में अगले 6 दिन आंधी-तूफान, गरज और बिजली चमने का अनुमान है. इस दौरान उत्तर-पूर्व भारत में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 18-21 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 18-22 मई के दौरान असम और मेघालय में, 18 तारीख को त्रिपुरा में, जबकि 18 तारीख को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
अगले छह दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. 18-19 मई को बिहार और झारखंड तथा 19-21 मई को विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तूफानी हवाएं चल सकती हैं. 18 से 21 मई के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 18 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल व बिहार में बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










