Heavy Rain Alert: अगले 72 घंटे तक भारी बारिश, तीन दिनों का कोल्ड अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Dec 2025 5:04 PM
अगले 72 घंटे तक कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड, शीतलहर और कोहरे का कहर जारी रह सकता है.
Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 दिसंबर से 1 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर रात और सुबह के समय तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक कोहरा कम होने की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 30 दिसंबर और बिहार में 30 से 31 दिसंबर तक शीत दिवस से भीषण शीत दिवस रहने की संभावना है.
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 30 दिसंबर से 1 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है. 30 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में 31 और 1 जनवरी को और पश्चिमी राजस्थान में 31 दिसंबर को अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 30 दिसंबर से 1 जनवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
31 दिसंबर तक बारिश की संभावना (Rain in Rajasthan)
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक सोमवार की रात सीकर जिले के फतेहपुर में सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर मंडल और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार एक से तीन जनवरी तक राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक दो से चार जनवरी के बीच शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर के हालात बन सकते हैं और इस दौरान न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
- भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों तक 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.
- अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की बहुत संभावना है.
- अगले 24 घंटों के लिए पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले 3 दिनों तक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है.
- महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद अगले 4 दिनों तक दक्षिण महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
घने कोहरे, शीतलहर की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में 2 जनवरी 2026 तक रात और सुबह के घंटों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक, उत्तराखंड में 4 जनवरी तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 से 6 जनवरी के दौरान रात और सुबह के घंटों में कुछ अलग-अलग इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2 से 6 जनवरी के दौरान, राजस्थान में 1 से 4 जनवरी तक, मध्य प्रदेश में 31 दिसंबर तक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 जनवरी तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहेगा.
Also Read: Kal ka Mausam : इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, नया साल शुरू होगा कोहरे के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










