Heat Wave: तपती गर्मी का तांडव, 3 दिन तक लू का खतरा; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Apr 2025 3:30 PM
Weather Forecast/ Heat Wave
Heat Wave: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में अलगे तीन दिन तक भारी गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है. दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लू चलने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां आपको देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में अगले तीन दिन मौसम कैसा रहेगा, मौसम विभाग का क्या अनुमान है, इसकी जानकारी दे रहे हैं.
Heat Wave: दिल्ली का पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले तीन दिन तक लू चलने का अनुमान लगाया है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने सोमवार को हीटवेव (Heat Wave) स्थितियों पर अपडेट दिया. उन्होंने आगे कहा, “अगले तीन दिनों में दिल्ली में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है.”
गुजरात में हीटवेव जारी, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, गुजरात में इस समय हीटवेव चल रही है , जिसके लिए राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. एएनआई से बात करते हुए आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा, “गुजरात में इस समय हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, जिसके लिए हमने रेड अलर्ट जारी किया है.”
पश्चिमी राजस्थान के लिए भी रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पश्चिमी राजस्थान के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया. आईएमडी का अनुमान है कि राज्य में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिक ने कहा, आने वाले दो दिनों के लिए पश्चिमी राजस्थान के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.
अगले तीन दिनों में पंजाब में लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में पंजाब में हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है. जबकि अगले चार दिनों में हरियाणा में हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने की उम्मीद है. मंगलवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा और इसका असर हिमालय में देखने को मिलेगा. इसके असर के कारण हिमालय में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










