Heat Wave Alert: हीट वेव अलर्ट! 48 घंटे में भयंकर गर्मी, 10 से 16 मार्च तक जानें मौसम का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Mar 2025 8:57 AM

विज्ञापन

Heat Wave Alert

Heat Wave Alert: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बन रही है. इधर गुजरात, मुंबई, राजस्थान के कई इलाकों में आने वाले दिनों में हीट वेव का भयंकर प्रकोप दिख सकता है. आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heat Wave Alert: देशभर में मौसम बदल रहा है. सर्दी और बारिश के बाद कई राज्यों में हीट वेव का प्रकोप दिख सकता है. मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. हीट वेव का सबसे ज्यादा असर गुजरात में दिखेगा. आईएमडी ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात के 10 जिलों में अगले एक दो दिनों में हीट वेव का असर दिख सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है.

10 जिलों में भयंकर गर्मी के साथ हीट वेव का असर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात के 10 जिलों में अधिकतम तापमान अगले 4 दिनों में 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस, भुज में 40.4 डिग्री सेल्सियस, गांधीनगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान तापमान रहेगा. इसके अलावा अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

मौसम विभाग के मुताबिक हीटवेव का जो स्पेल है वह गुजरात में 10 से 12 मार्च के बीच में जारी रहेगा. गुजरात के अलावा वेस्ट राजस्थान में 11 से 12 विदर्भ में हीट वेब का असर दिखाई देगा. 11 से 13 मार्च के बीच ओडिशा में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है.

राज्य हीट वेव
गुजरात 10 से 12 मार्च
राजस्थान11 और 12 मार्च
विदर्भ 11 से 13 मार्च
ओडिशा 13 और 14 मार्च
अरुणाचल प्रदेश 10 से 16 मार्च



कई इलाकों में बढ़ेगा तापमान

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन चार दिनों में नॉर्थ वेस्ट इंडिया के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री
    सेल्सियस का इजाफा हो सकती है. हालांकि उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • मध्य भारत में अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि उसके बाद मौस में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
  • पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • महाराष्ट्र और तेलंगाना में अधिकतम तापमान में 2 से डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कई राज्यों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. आईएमडी ने कहा है कि पानी पीते रहें. चेहरे और हाथ-पैर को कपड़ों से कवर कर घर से बाहर निकले, सीधी धूप से बचें. 12 से 4 बजे तक घर में ही रहने की कोशिश करें. बेवजह घर से बाहर निकलने से बचे. इसके अलावा आईएमडी ने कहा कि बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में लॉक न करें.

मुंबई में हीट वेव के दिख सकता है असर

हीटवेव का असर मुंबई में दिख सकता है. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने हीट वेव का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन में कई इलाकों में गर्मी का पारा चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola