Hathras Stampede Case: 'भोले बाबा' का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आयोजक पर 1 लाख का इनाम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Jul 2024 4:27 PM
Hathras Stampede Case
Hathras Stampede Case: हाथरस भगदड़ कांड में पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस अब 'भोले बाबा' का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी कर रही है. इधर पुलिस ने घटना को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
Hathras Stampede Case: हाथरस भगदड़ कांड के बाद ‘भोले बाबा’ की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. पुलिस का शिकंजा बाबा पर कसने लगा है. इसी कड़ी में अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा है कि पुलिस ‘भोले बाबा’ के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ले रही है. आईजी माथुर ने बताया कि उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी. आईजी शलभ माथुर ने यह भी कहा कि घटना को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में अबतक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
बता दें, हाथरस भगदड़ कांड पर पुलिस ने छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा है कि गिरफ्तार लोगों में चार पुरुषों और दो महिलाओं शामिल है. सभी आरोपी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं. वहीं नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ के बाद बाबा फरार हैं. बाबा की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है.
121 लोगों की हुई मौत
अलीगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक शलभ माथुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते मंगलवार को हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलरई गांव में आयोजित हरिनारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और 31 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. पुलिस ने घटना के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि मामले के प्रमुख आरोपी मुख्य सेवादार देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उसके खिलाफ जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी किया जाएगा.
राहुल गांधी जाएंगे हाथरस
इधर, खबर है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जल्द ही हाथरस का दौरा करने वाले हैं. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी जल्द ही हाथरस जाएंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे. इससे पहले घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ घटनास्थल गए साथ ही हादसे की पूरी जानकारी ली. उन्होंने जांच कमेटी का भी गठन किया है जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.
Also Read: ‘आप’ के साथ कांग्रेस का गठबंधन टूटा? झारखंड-महाराष्ट्र में क्या है रणनीति, जयराम रमेश ने बताया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










