Haryana Election Results 2024: शुरुआती रुझान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बांटने लगे थे मिठाई, अब बीजेपी हुई आगे

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. अबतक के रुझान में बीजेपी आगे चल रही है. जानें ताजा अपडेट

विज्ञापन

Haryana Election Results 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के रुझान सामने आ गए हैं. इसमें बीजेपी आगे नजर आ रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ गई है. शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आ रही थी जिसके बाद बहुत बड़ा उलटफेर हुआ और बीजेपी आगे निकल गई. अभी कांग्रेस की उम्मीद बनी हुई है.

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और हम साठ से अधिक विधानसभा सीटें जीतेंगे. वहीं पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी. कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी.

कांग्रेस कार्यकर्ता मनाने लगे थे जश्न

हरियाणा में हो रही मतगणना के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संभावित जीत का उत्साह नजर भी आने लगा था लेकिन अब यहां कुछ शांति नजर आ रही है. पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर मिठाइयां बांटते नजर आए. हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत होता दिखा था.

कांग्रेस को जीत की उम्मीद

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 48 सीट पर और कांग्रेस 34 सीट पर आगे नजर आई. हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है. राज्य के 22 जिलों में 93 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना जारी है. इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 10 साल बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद है.

Read Also : Haryana New CM : कुमारी शैलजा होंगी हरियाणा की सीएम? यदि कांग्रेस ने अपनाया ये फार्मूला तो

बीजेपी को उम्मीद-तीसरी बार सत्ता में लौटेगी पार्टी

कई ‘एग्जिट पोल’ (परिणाम पूर्व सर्वेक्षण) में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया गया है. राज्य में कुल 67.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. बहरहाल, बीजेपी ने दावा किया है कि वह लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में लौटेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola