Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की धमाकेदार जीत, 48 सीट पर जमाया कब्जा, कांग्रेस की करारी हार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बीजेपी ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए 48 सीटों पर कब्जा जमा लिया है. जबकि कांग्रेस को केवल 37 सीटों पर जीत मिली.

विज्ञापन

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक जीत

हरियाणा में बीजेपी ने हैट्रिक जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है. जबकि कांग्रेस को केवल 37 सीटों से संतोष करना पड़ा. 3 सीटें निर्दलीय ने जीता और इंडियन नेशनल लोकदल को केवल दो सीटों पर जीत मिली.

बीजेपी 49 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे

हरियाणा में अबतक जो नतीजे सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी 49 सीटों और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी ने 40 और कांग्रेस ने 31 सीटें जीत ली हैं.

Haryana Election Results 2024 Live:हरियाणा में बीजेपी 49 सीटों पर आगे, कांग्रेस 36 पर आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे चौकाने वाले हैं. चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी 49 और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि 67 सीटों के नतीजे ��ामने आ चुके हैं. जिसमें बीजेपी को 34, कांग्रेस 30 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीत ली हैं.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से जीते, 16054 मतों के अंतर से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा विधानसभा सीट पर 16,054 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मेवा सिंह को 16,054 मतों से शिकस्त दी. हरियाणा की 90 सीट में से भाजपा 50 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है. इससे पहले सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद थे और इसी संसदीय क्षेत्र में लाडवा सीट आती है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिये पांच अक्टूबर को मतदान हुए थे.

हरियाणा रिजल्ट से बीजेपी में उत्साह, आज शाम पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाते हुए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पटाखे फोड़े जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं.

बीजेपी 50 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे, 34 का आया रिजल्ट

हरियाणा में इस समय बीजेपी 50 और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है. 34 सीटों पर रिजल्ट आ चुकी है. जिसमें बीजेपी के खाते 15 और कांग्रेस के खाते में 17 सीटों आई हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola