मोदी सरकार की तारीफ और चिकन सैंडविच की चर्चा, कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए हार्दिक पटेल ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2022 1:00 PM
Hardik Patel: अपने त्यागपत्र में हार्दिक पटेल ने सीधे तौर पर मोदी सरकार या भाजपा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने इस्तीफे में पाटीदार नेता ने कई ऐसी बातों का जिक्र किया जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं.
Hardik Patel Resign: गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका हार्दिक पटेल ने दिया है. पाटीदार नेता ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के भाजपा में जानें के कयास लगाये जा रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गये त्यागपत्र को ट्विटर पर पोस्ट किया और पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाये. इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ की. अपने इस्तीफे में हार्दिक पटेल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान सिर्फ चिकन सैंडविच पर रहता है.
हार्दिक पटेल ने जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. हार्दिक ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है. आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा.

अपने त्यागपत्र में हार्दिक पटेल ने सीधे तौर पर मोदी सरकार या भाजपा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अपने इस्तीफे में पाटीदार नेता ने कई ऐसी बातों का जिक्र किया जिससे कयास लगाये जा रहे हैं कि वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं. उन्होंने लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हो या जीएसटी लागू करने का निर्णय…देश लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान तलाश रहा था. कांग्रेस पार्टी केवल इसमें बाधा डालती रही. पाटीदार नेता ने आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में एक कमी है जो है गंभीरता…मैं जब भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिला तो लगा उनका ध्यान गुजरात के लोगों से ज्यादा अपने मोबाइल और अन्य चीजों पर रहा. जब देश में संकट था तो हमारे नेता विदेश के दौरे पर थे.
Also Read: ‘चिकन सैंडविच पर रहता है कांग्रेस नेताओं का ध्यान’, यह कह कर हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफाहार्दिक पटेल ने जो पत्र ट्विटर पर साझा किया उसमें उन्होंने लिखा है कि बहुत बार प्रयास के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. देश के युवा एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व की इच्छा रखते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रहना चाहती है. जबकि, देश के लोगों को विरोध नहीं, ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में बातें करता हो. आगे हार्दिक पटेल ने लिखा कि हमारे कार्यकर्ता अपने खर्च पर 500 से 600 किमी की यात्रा कर जनता के बीच जाते हैं. यहां वे देखते हैं कि गुजरात कांग्रेस के बड़े नेताओं का ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है कि दिल्ली से आए नेता को चिकन सैंडविच समय पर मिला या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










