Gujarat Bridge Collapse: बुलेट ट्रेन परियोजना का पुल ढहा, एक मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
Gujarat Bridge Collapse

Gujarat Bridge Collapse

Gujarat Bridge Collapse: गुजराज से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. पुल ढहने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Gujarat Bridge Collapse: गुजरात के आणंद में मंगलवार शाम बुलेट ट्रेन परियोजना का एक निर्माणाधीन पुल ढह गया. हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. एक अधिकारी ने बताया, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत वलसाड के नजदीक बन रहे पुल का एक हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. आणंद पुलिस ने बताया, बचाव कार्य जारी है. दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

तीन मजदूर फंसे

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा, आज शाम को माही नदी में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर तीन मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए. क्रेन और मशीनों का उपयोग करके बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola