गुजरात चुनाव 2022: 'आप' उम्मीदवार गोपाल इटालिया के पास संपत्ति के नाम पर केवल 5 लाख
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Nov 2022 11:26 AM
Gujarat Election 2022 : आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया इस बार सूरत की कतारगाम सीट से चुनावी मैदान में हैं. आप प्रत्याशी का शनिवार को एफिडेविट सामने आया है.
Gujarat Election 2022 : गुजरात में चुनाव प्रचार जहां एक ओर तेज हो चला है, वहीं दूसरी ओर उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं. इस क्रम में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के नेता गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने सूरत की कतारगाम सीट से नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने के क्रम में उन्होंने जो एफिडेविट दिया है उससे कई तरह की बातें सामने आयीं हैं.
आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया इस बार सूरत की कतारगाम सीट से चुनावी मैदान में हैं. आप प्रत्याशी का शनिवार को एफिडेविट सामने आया जिसपर नजर डालें तो उनके पास केवल 5 लाख रुपये हैं. गोपाल इटालिया ने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार प्रॉपर्टी के नाम पर उनके पास मात्र 5 लाख रुपये हैं. यही नहीं, उनके खिलाफ अपशब्द बोलने, हवाई फायरिंग करने जैसे करीब 17 मामले दर्ज हैं.
यदि अपको याद हो तो गोपाल इटालिया पाटीदार आरक्षण आंदोलन 2015 के दौरान चर्चा में आये थे. हार्दिक पटेल के करीबी कार्यकर्ताओं में उनकी गिनती होती थी. इटालिया ने नागरिकों की कानूनी समस्याओं को हल करने के लिए काम किया. इस दौरान उन्होंने कई गांवों का दौरा किया.
Also Read: Gujarat Election 2022: द्वारका सीट से चुनाव लड़ेंगे इसुदान गढ़वी! जानिए किससे होगा मुकाबला
जून 2020 में गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और आम आदमी पार्टी गुजरात के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाला. 12 दिसंबर 2020 को पार्टी ने इटालिया को का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे हैं लेकिन उन्हें पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाया. पत्रकारिता से राजनीति में आए इसुदान गढ़वी को पार्टी की ओर से सीएम फेस बनाया है. इटालिया पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के गुजरात दौरों में प्रमुख तौर उनके साथ नजर आते हैं.
यहां चर्चा कर दें कि गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक दिसंबर व पांच दिसंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को मतगणना होगी. इसके बाद प्रदेश में नयी सरकार का गठन होगा. साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










