मुख्यमंत्री पिछले छह महीनों से क्यों थे चुप, हिमंत बिस्वा सरमा पर गौरव गोगोई का पलटवार

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Feb 2026 1:16 PM

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Photo: PTI)

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि पाकिस्तान से मेरे संबंधों के आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं पाए जाने के कारण असम के मुख्यमंत्री ने एसआईटी रिपोर्ट को छह महीने तक रोके रखा.

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि सीएम इतने नीचे गिर गए कि उन्होंने उनके बच्चों से जुड़ी जानकारी तक सार्वजनिक कर दी. गोगोई ने कहा कि हम भी उनके बच्चों के बारे में जानते हैं, लेकिन ऐसी बातें उजागर नहीं करते. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान असम को बदनाम कर रहे हैं. झूठी जानकारी फैलाई जा रही है. गोगोई ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए.

गोगोई ने कहा कि वह शुरू से ही एसआईटी जांच के खिलाफ नहीं हैं और चाहते हैं कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई चाणक्य नहीं हैं. इस मामले को राजनीति के जरिए मोड़ने की कोशिश की जा रही है.

मुख्यमंत्री पिछले छह महीनों से चुप क्यों थे : गौरव गोगोई

असम के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि रविवार की लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के पीछे असल वजह कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा था, तो मुख्यमंत्री पिछले छह महीनों से चुप क्यों थे. गोगोई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के परिवार के पास 12 हजार बीघा जमीन होने का खुलासा करने के बाद ही सीएम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी. 

यह भी पढ़ें : सी ग्रेड फिल्म से भी बदतर, असम के मुख्यमंत्री को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दिया जवाब

जनता की अदालत में होगा फैसला : सीएम हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को गौरव गोगोई को भारत विरोधी नेटवर्क का ‘प्रमुख सूत्रधार’और उनकी पत्नी को पाकिस्तानी ‘एजेंट’ करार देते हुए कहा कि विपक्षी दल के नेता की देश विरोधी गतिविधियों पर फैसला करने का अधिकार उन्होंने ‘जनता की अदालत’ पर छोड़ दिया है. इससे पहले, सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच ‘गहरा संबंध’ था. खुफिया ब्यूरो से जानकारी लेकर गुप्त रूप से पड़ोसी देश को दी जाती थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola