G20 Restrictions In Delhi: दिल्ली में शुक्रवार से रविवार तक क्या खुला है? क्या है बंद?

Updated:
विज्ञापन
G20 Restrictions In Delhi: दिल्ली में शुक्रवार से रविवार तक क्या खुला है? क्या  है बंद?

जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नौ और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी. जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस सहित अन्य G20 नेता 9 और 10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम से एक दिन पहले गुरुवार को भारत पहुंचेंगे. दिल्ली पुलिस ने प्रतिनिधियों के आगमन के साथ ही शुक्रवार से शुरू होने वाले वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह लॉकडाउन जैसा नहीं है कि दिल्ली के लोगों को सड़कों पर निकलने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं होगी. कुछ क्षेत्र-विशिष्ट प्रतिबंध लगाए गए हैं और उन्हें छोड़कर जनजीवन सामान्य रहेगा.

नई दिल्ली में क्या खुला, क्या बंद?

1. स्कूल, कॉलेज और सभी ऑफिस बंद रहेंगे. नई दिल्ली में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. यानी रेस्तरां, मॉल आदि बंद रहेंगे. पर्यटक स्थल, होटल बंद रहेंगे.

2. नई दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार से रविवार तक सभी व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. G20 कार्यक्रम प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा. इसलिए उस क्षेत्र में और उसके आसपास गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी.

3. क्या खुला है: एनडीएमसी क्षेत्र और दिल्ली में मेडिकल दुकानें, किराना दुकानें, दूध बूथ, सब्जी/फल की दुकानें खुली रहेंगी. एटीएम भी चालू रहेंगे.

4. परिवहन: वाणिज्यिक वाहनों और बसों को रिंग रोड और रिंग रोड से परे दिल्ली की सीमाओं की ओर सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति होगी.

5. शनिवार सुबह 5 बजे से नई दिल्ली जिले में कोई टैक्सी उपलब्ध नहीं होगी. होटलों में वैध बुकिंग वाले पर्यटकों को अनुमति दी जाएगी और वास्तविक निवासियों को ले जाने वाली कारों को भी नहीं रोका जाएगा.

6. मेट्रो सेवा: ब्लू लाइन पर केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन शनिवार और रविवार को बंद रहेगा. शुक्रवार, शनिवार, रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी.

7. एनडीएमसी जोन में ऑनलाइन फूड डिलीवरी नहीं होगी . अन्य वस्तुओं की भी कोई ऑनलाइन डिलीवरी नहीं होगी, इसलिए एनडीएमसी क्षेत्र में कोई स्विगी, जोमैटो, फ्लिपकार्ट या अमेजन नहीं होग. दवाओं की डिलीवरी हो पाएगी.

8. 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने, उतरने की अनुमति नहीं

जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर नौ और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी. जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू होंगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने देर रात कहा कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन आठ से 10 सितंबर तक आम जनता के लिए खुले रहेंगे. सुरक्षा कारणों से नौ और 10 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी.

Also Read: G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान खुली रहेगी दिल्ली, एनडीएमसी के एक हिस्से पर ही रहेगा प्रतिबंध

9. पुलिस ने लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर टहलने, साइकिल चलाने और पिकनिक जैसी गतिविधियों के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर न जाने का भी आग्रह किया है.

10. आठ सितंबर को सुबह पांच बजे से 10 सितंबर को रात 11.59 बजे तक नयी दिल्ली का पूरा क्षेत्र ‘‘नियंत्रित क्षेत्र- प्रथम’’ माना जाएगा. यातायात पुलिस ने आठ सितंबर को सुबह पांच बजे से 10 सितंबर को रात 11.59 बजे तक रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के भीतर आने वाले पूरे इलाके को विनियमित क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola