ePaper

पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कई देशों को दी उसके नापाक करतूतों की जानकारी

Updated at : 23 Nov 2020 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Pulwama Attack FATF Report

Pulwama Attack FATF Report

विदेश सचिव ने आज जम्मू-कश्मीर की शांति और वहां जारी राजनीतिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की पाकिस्तान की कोशिशों के बारे में कुछ खास देशों के राजदूतों को जानकारी दी. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि विदेश सचिव ने इन देशों के राजदूतों से कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा जिले में नियोजित आतंकवादी हमला इसका उदाहरण है, हालांकि भारत ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विदेश सचिव ने आज जम्मू-कश्मीर की शांति और वहां जारी राजनीतिक प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने की पाकिस्तान की कोशिशों के बारे में कुछ खास देशों के राजदूतों को जानकारी दी. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि विदेश सचिव ने इन देशों के राजदूतों से कहा कि जम्मू-कश्मीर के नगरोटा जिले में नियोजित आतंकवादी हमला इसका उदाहरण है, हालांकि भारत ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

विदेश सचिव ने उन्हें बताया कि किस तरह पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारत में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देते हैं और जम्मू-कश्मीर में अशांति उत्पन्न करते हैं. जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में आतंकियों के सामानों से इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि इस आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ था. सांबा सेक्टर में मिला सुरंग भी भारत में आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान की संलिप्तता का उदाहरण है.


Also Read: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, कल तक चक्रवाती तूफान बन सकता है, IMD ने अलर्ट जारी किया

विदेश सचिव ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि आतंकवादी देश में बड़े आतंकवादी हमले को अंजाम देना चाहते थे, जो पुलवामा अटैक और 26/11 की तरह होता है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि विदेश मंत्रालय अभी कई और देशों के राजदूतों को इस बारे में जानकारी देगा. इसका कारण यह है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान विदेशों में कश्मीर को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहा है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola