कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए फारूक अब्दुल्ला ने सांसद निधि से एक करोड़ दिये

Updated at : 21 Mar 2020 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए फारूक अब्दुल्ला ने सांसद निधि से एक करोड़ दिये

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया.

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये का सहयोग दिया.

नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पार्टी अध्यक्ष और श्रीनगर के सांसद ने जम्मू-कश्मीर में कोविड​​-19 के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए आज अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की राशि दी.’

उन्होंने कहा कि उक्त राशि में से 50 लाख रुपये एसकेआईएमएस, श्रीनगर के लिए जबकि 25 लाख रुपये मध्य कश्मीर के बड़गाम और गांदरबल जिलों के लिए रखे गये हैं. अब्दुल्ला के प्रतिनिधित्व वाला श्रीनगर संसदीय क्षेत्र, श्रीनगर, बड़गाम और गांदरबल में फैला हुआ है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola