दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Updated at : 27 May 2022 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भीषण आग लग गयी. जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.


दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

सफदरजंग अस्पताल में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को फौरन दी गयी जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रहीं हैं. फिलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. आग से किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है.


एक और अस्पताल में आग

इधर, शुक्रवार की सुबह राजधानी दिल्ली में आग लगने की एक और घटना सामने आई. सफदरजंग अस्पताल के अलावा, गुरु अंगद नगर पूर्व के पास एक अस्पताल में आग लगने की खबर आयी, हालांकि, अग्निशमन विभाग की ओर से कहा गया कि आग पर काबू पा लिया गया है. दमकल की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola