Fighter Jet Crash: हरियाणा में बड़ा हादसा, एयरफोर्स का फाइटर प्लेन जैगुआर क्रैश, वायुसेना ने दिए जांच के आदेश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Mar 2025 10:00 PM
Fighter Plane Crash
Fighter Jet Crash: हरियाणा के बालदवाला गांव में वायुसेना के एक फाइटर जेट जैगुआर क्रैश हो गया है. हादसा इतना भीषण था कि फाइटर प्लेन टुकड़ों में बंट गया. वहीं एयरफोर्स ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.
Fighter Jet Crash: हरियाणा में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश हो गया है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में सिस्टम में खराबी आने के कारण फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले जमीन पर किसी भी बस्ती से दूर ले गया. हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे के बाद फाइटर प्लेन का पायलट पैराशूट के सहारे सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब रहा.
टुकड़ों में बंट गया विमान
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि विमान हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गया. दूर-दूर तक विमान के टुकड़े बिखर गए.. बताया जा रहा है कि हादसा इतना खौफनाक था कि विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए, और इसके टुकड़े दूर तक बिखरे नजर आए. वायुसेना की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर हादसे की जानकारी दी गई है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया
सुरक्षित है पायलट
भारतीय वायुसेना ने बताया कि पायलट सुरक्षित है. उन्होंने बताया कि पायलट विमान को जमीन पर किसी भी बस्ती से दूर मैदान में ले गया और इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. घटना के बाद अंबाला एयरबेस के अधिकारी, हरियाणा पुलिस और अन्य सैन्यकर्मी ने घटनास्थल का दौर किया. बताया जा रहा है कि सिस्टम में खराबी आने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










