ePaper
Live Updates

Farmers Protest LIVE Updates : किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर बंद, वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह

Updated at : 17 Dec 2020 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Farmers Protest LIVE Updates : किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर बंद, वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले 21 दिनों से जारी है. देश के तमाम हिस्सों से आये किसान अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और कड़ाके की सर्दी में दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल शामिल संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. मोदी सरकार और किसानों के बीच कई राउंड के बातचीत के बाद भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:57 PM. 17 Dec 205:57 PM. 17 Dec

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर बंद, वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने इस रास्ते आने वाले लोगों को सलाह दी है कि वो वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने को कहा है.

5:57 PM. 17 Dec 205:57 PM. 17 Dec

गृह मंत्री शाह ने कृषि मंत्री तोमर, गोयल, सीतारमण सहित अन्य नेताओं संग बैठक की

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.

3:51 PM. 17 Dec 203:51 PM. 17 Dec

किसान आंदोलन पर गृह मंत्री शाह, कृषि मंत्री तोमर और पीयूष गोयल का मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल किसानों के आंदोलन पर चर्चा के लिए पार्टी महासचिवों के साथ बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे.

3:51 PM. 17 Dec 203:51 PM. 17 Dec

पीएम मोदी 18 दिसंबर को करेंगे किसानों को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे. सीएमओ मध्य प्रदेश ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे किसानों को संबोधित करेंगे.

2:32 PM. 17 Dec 202:32 PM. 17 Dec

किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. वहीं, एपेक्स कोर्ट ने फिलहाल किसानों के प्रदर्शन पर रोक के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. उम्मीद की जा रही है कि किसान संगठनों का पक्ष सुनने के बाद ही सर्वोच्च न्यायालय कुछ फैसला करेगा.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

किसान दूसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते – SC

सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि उनमें से कोई भी फेस मास्क नहीं पहनता है, वे बड़ी संख्या में एक साथ बैठते हैं. COVID-19 एक चिंता का विषय है, वे गांव जाएंगे और वहां कोरोना फैलाएंगे. किसान दूसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात 

तीन कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि वो फिलहाल कानूनों की वैधता तय नहीं करेगा.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

चिल्ला बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

दिल्ली HC ने किसान आंदोलन पर सुनवाई करने से किया इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली में चल रहे किसानों के प्रदर्शन से संबंधित जनहित याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही इस तरह के मामले की सुनवाई कर रहा है.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

SC ने जारी किया किसान संगठनों को नोटिस 

दिल्ली सीमाओं से प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग वाली याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट ने 8 किसान यूनियनों को नोटिस जारी किया है. इस पर भारतीय किसान संगठन के नेता एमएस राय ने कहा कि हमें SC से कोई नोटिस नहीं मिला है. जब हमें नोटिस मिलेगा, तो सभी किसान यूनियन एक चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

12 बजे के बाद SC में होगी अहम सुनवाई

आंदोलनकारी किसानों को सडक से हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी. सुनवाई दोपहर 12 बजे के बाद होगी. कोर्ट ने बुधवार को हुई सुनवाई में कहा था कि वह कोई भी आदेश देने से पहले आंदोलनकारी संगठनों को भी सुनेगा.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

टिकरी बॉर्डर पर डटे प्रदर्शनकारी

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

बाबा राम सिंह को कल दी जायेगी अंतिम विदाई 

बुधवार को करनाल में बॉर्डर के पास संत बाबा राम सिंह ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक संत बाबा राम सिंह के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें वह किसानों पर सरकार के रवैये से आहत थे और ये कदम उठाया. वहीं शुक्रवार को संत बाबा राम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

किसानों को हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनावई

दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 21 दिनों से धरने पर बैठे हजारों किसानों को हटाने के लिए दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि इस मामले पर कल भी सुनवाई हुई थी.

1:39 PM. 17 Dec 201:39 PM. 17 Dec

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला 

बुधवार को किसान आंदोलन में शामिल संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है.

7:06 AM. 17 Dec 207:06 AM. 17 Dec

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

कृषि कानूनों के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. अर्जी केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दायर की गई है.

7:06 AM. 17 Dec 207:06 AM. 17 Dec

बिल का समर्थन भी कर रहे हैं किसान 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक एसोचैम सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि जहां सुधारों के खिलाफ विरोध हो रहा है, वहीं लाखों किसान बिलों के लिए समर्थन व्यक्त करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज, ग्वालियर में हजारों किसान इसके लिए एकत्रित हुए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola