Live Updates

Farmers Protest LIVE Updates : किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर बंद, वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह

Updated:
विज्ञापन

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन पिछले 21 दिनों से जारी है. देश के तमाम हिस्सों से आये किसान अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और कड़ाके की सर्दी में दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे हुए हैं. वहीं बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल शामिल संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. मोदी सरकार और किसानों के बीच कई राउंड के बातचीत के बाद भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर बंद, वैकल्पिक मार्ग के प्रयोग की सलाह

किसान आंदोलन के कारण दिल्ली-यूपी बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने इस रास्ते आने वाले लोगों को सलाह दी है कि वो वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने को कहा है.

गृह मंत्री शाह ने कृषि मंत्री तोमर, गोयल, सीतारमण सहित अन्य नेताओं संग बैठक की

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों नरेन्द्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की.

किसान आंदोलन पर गृह मंत्री शाह, कृषि मंत्री तोमर और पीयूष गोयल का मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल किसानों के आंदोलन पर चर्चा के लिए पार्टी महासचिवों के साथ बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे.

पीएम मोदी 18 दिसंबर को करेंगे किसानों को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को मध्य प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे. सीएमओ मध्य प्रदेश ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2 बजे किसानों को संबोधित करेंगे.

किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

किसानों के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. वहीं, एपेक्स कोर्ट ने फिलहाल किसानों के प्रदर्शन पर रोक के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. उम्मीद की जा रही है कि किसान संगठनों का पक्ष सुनने के बाद ही सर्वोच्च न्यायालय कुछ फैसला करेगा.

किसान दूसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते – SC

सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि उनमें से कोई भी फेस मास्क नहीं पहनता है, वे बड़ी संख्या में एक साथ बैठते हैं. COVID-19 एक चिंता का विषय है, वे गांव जाएंगे और वहां कोरोना फैलाएंगे. किसान दूसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola