Farmers Protest: शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, मामला सुप्रीम कोर्ट में, पीएम के दौरे पर पंढेर ने जानें क्या कहा?, देखें VIDEO

Farmers Protest
Farmers Protest: विभिन्न मांगों को लेकर हजारों की संख्या में किसान शंभू बॉर्डर में अब भी जमे हुए हैं. इधर इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी.
Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. जिसमें शंभू बॉर्डर समेत सभी हाईवे को खोलने की अपील की गई है.
याचिकाकर्ता ने बॉर्डर बंद करने को मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि केंद्र समेत पंजाब और हरियाणा सरकार को हाईवे खोलने का आदेश दे. साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों को खाली कराने का निर्देश दे. याचिकाकर्ता गौरव लूथरा ने कहा, बॉर्डर बंद करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.
पीएम मोदी को किसानों के मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और राजस्थान दौरे पर हैं. पीएम के हरियाणा दौरे पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “क्या वह यह दावा करने जा रहे हैं कि चूंकि उनकी पार्टी चुनाव जीत रही है, इसलिए देश को उनके विकास के तरीके को अच्छा मानना चाहिए? चाहे वह भारतीय जनता पार्टी गठबंधन हो या सत्तारूढ़ भाजपा सरकार, किसान दोनों में से किसी से भी खुश नहीं हैं. किसानों के अलग मुद्दे हैं और युवाओं के अलग मुद्दे हैं. पीएम आज (हरियाणा) आ रहे हैं, इसलिए उन्हें किसानों के विरोध का मामला संज्ञान में लेना चाहिए. उन्हें ऐसी घोषणाएं करनी चाहिए जो किसानों के पक्ष में हों.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










